{"_id":"66946367c8bdab088e029884","slug":"today-is-the-last-day-for-depositing-college-fees-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120104-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महाविद्यालयों में फीस जमा करवाने का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महाविद्यालयों में फीस जमा करवाने का अंतिम दिन आज
Mon, 15 Jul 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया लगातार जारी है। 11 जुलाई को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिलों के लिए दूसरी सूची जारी की गई थी। इसके लिए 15 जुलाई को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन है। दूसरी सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी सोमवार तक फीस जमा करवाकर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
किसी कारणवश फीस न जमा करवाने वाले विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलिंग का इंतजार करना पड़ेगा। राजकीय महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन भी फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं दो मेरिट लिस्टों में दाखिला होने के बाद बची खाली सीटों को भरने के लिए काउंसिलिंग करवाई जाएगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया 17 जुलाई से आरंभ होगी।
इसके के लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में उपस्थित होना होगा। 17 जुलाई को दाखिला पोर्टल फिर से खोला जाएगा। जो छात्र किसी कारणवश दाखिले से वंचित रह गए हैं, वे नए सिरे से आवेदन करके एडिटिंग कर सकेंगे। बची सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ होगी। इसके बाद भी बची सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस के साथ 25 से 30 जुलाई तक होगी। इसके लिए पात्र छात्र और छात्राओं को समय से तैयारी कर लेनी चाहिए।