{"_id":"657b31a8f08746d3e8063ff6","slug":"to-stop-the-moving-bike-the-police-employee-hit-him-with-a-stick-the-youths-jaw-was-broken-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-10158-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चलती बाइक को रोकने के लिए पुलिस कर्मचारी ने मारा डंडा, युवक का जबड़ा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चलती बाइक को रोकने के लिए पुलिस कर्मचारी ने मारा डंडा, युवक का जबड़ा टूटा
Thu, 14 Dec 2023 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हनुमान गेट क्षेत्र सरकुलर रोड पर चलती बाइक को रोकने का प्रयास करने के दौरान पुलिस कर्मचारी ने युवक को डंडा मारा। इससे बाइक सवार एक युवक का जबड़ा टूट गया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में पुलिस रायडर पर तैनात एसपीओ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा आरा रोड जींद निवासी रोहित (23) ने बताया कि वह चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में साइबर क्राइम की कक्षा में पढ़ता है। गत सात दिसंबर वह अपने दोस्त साहिल, मोनू के साथ बाइक पर साहिल की बहन के घर भिवानी आ रहे थे। बाइक साहिल चला रहा था। जब वह महम गेट से रोहतक गेट होते हुए हनुमान गेट पहुंचे तो वहां पर दो पुलिस कर्मचारी खड़े थे। उन्होंने उनकी बाइक रोकने की कोशिश की। जब बाइक नहीं रोकी तो एक पुलिस कर्मचारी ने चलती बाइक पर डंडा मारा। डंडा उसकी ठोडी पर लगा। उसने पतराम गेट पर बाइक रोकी और चोट लगने के कारण नागरिक अस्पताल में पहुंचकर इलाज कराया। उस समय डॉक्टर को बाइक से गिरने की बात कही थी, क्योंकि वे घबराए हुए थे। इसके बाद जींद सरकारी अस्पताल चला गया। जहां स्केन कराने पर पता चला कि उसका जबड़ा टूट गया है। उसे वहां से रोहतक पीजीआई भेजा गया। रोहतक पीजीआई से उसने भिवानी नागरिक अस्पताल पहुंचकर एमएलआर कटवाई। जिसके बाद पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर इस संबंध में प्रारंभिक तहकीकात के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची। इसमें पुलिस रायडर पर तैनात एसपीओ बाइक चालक को डंडा मारते हुए पाया गया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद