फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   To prevent dengue, now patients admitted in the ward will get mosquito nets.

Bhiwani News: डेंगू की रोकथाम के लिए अब वार्ड में दाखिल मरीजों को मिलेगी मच्छरदानी

Tue, 27 Aug 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
To prevent dengue, now patients admitted in the ward will get mosquito nets.
भिवानी। डेंगू की रोकथाम के लिए अब स्वास्थ्य विभाग जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल बुखार के मरीजों को मच्छरदानी मुहैया कराएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं डेंगू और मलेरिया के संभावित मरीजों के लिए जिला नागरिक अस्पताल के वार्ड नंबर नौ को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

जहां पर मरीजों के लिए 36 बेड की सुविधा दी गई है। हालांकि अभी तक डेंगू संभावित कोई भी मरीज सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी से इसके पुख्ता प्रबंधों में जुटा है, क्योंकि पड़ोसी जिलों में डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग या फिर किसी भी वार्ड में दाखिल मरीज को अगर बुखार है तो उसे तत्काल मच्छरदानी मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में दाखिल सभी मरीजों के लिए भी मच्छरदानी मुहैया रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने ये कदम इसलिए उठाया है कि अगर बुखार पीड़ित मरीज को कोई मच्छर काटता है तो वो दूसरे मरीज को काटने पर डेंगू व मलेरिया का संक्रमण न फैला सके। हालांकि बारिश के बाद जिला नागरिक अस्पताल में बड़े स्तर पर मच्छर का लारवा भी पनप रहा है। जिला नागरिक अस्पताल के वार्डों में दाखिल मरीजों को भी सांझ ढलते ही मच्छर के डंक का डर बना रहता है, क्योंकि ये मच्छर कूलर या फिर पंखे की हवा से भी नहीं भाग रहे हैं। जबकि जिला नागरिक अस्पताल परिसर में अब तक फॉगिंग भी नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला नागरिक अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीजों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था कराई गई है। डेंगू और मलेरिया के लिए वार्ड नौ को आइसोलेशन वार्ड बनाया हुआ है। अभी तक जिले में कहीं पर भी कोई डेंगू संभावित मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में मच्छर की रोकथाम और बुखार पीड़ित मरीजों की जांच में जुटा है।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed