फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tirupati-Hisar weekly special train will be operated for passengers from 31st

Bhiwani News: यात्रियों के लिए तिरूपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 31 से होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tirupati-Hisar weekly special train will be operated for passengers from 31st
​भिवानी के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। 
भिवानी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तिरूपति-हिसार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 31 दिसंबर से 11 फरवरी तक चलेगी और जिले के यात्रियों को लोहारू स्टेशन से इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर से 11 फरवरी तक (7 ट्रिप) तिरुपति से प्रत्येक बुधवार को रात 11:45 बजे रवाना होकर शनिवार को दोपहर 2:05 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07718 हिसार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चार जनवरी से 15 फरवरी तक (7 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को रात 11:15 बजे रवाना होकर बुधवार को सुबह 11:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन रास्ते में रेणिगुंटा, राजमपेटा, कड़पा, यर्रगुंटला, ताडिपत्रि, गुत्ती, गुंटकल, डोन, कर्नुल सिटी, गडवाल, महबूबनगर, जडचर्ला, काचीगुडा, मलकाजगिरी, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 14 थर्ड एसी, छह द्वितीय श्यनयान और 2 पावर कार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते 31 तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
जिले में लगातार दो दिन वीरवार और शुक्रवार को धूप खिलने से आमजन को राहत मिली। वहीं ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेशभर में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह और देर रात धुंध भी रह सकती है। 28 से 30 दिसंबर के बीच ठंड बढ़ने की संभावना है। 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाओं से रात्रि तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।


शुक्रवार को ट्रेनें रही 9 घंटे 16 मिनट तक लेट
शुक्रवार को गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन का भिवानी पहुंचने का समय दोपहर 2:35 मिनट था लेकिन यह ट्रेन 4:27 बजे पहुंची। वहीं गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस का भिवानी पहुंचने का समय सुबह 8:10 था लेकिन ट्रेन शाम को 5:26 बजे पहुंची। इसके अलावा कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 9 बजकर 25 मिनट के बजाय दोपहर को 12:41 बजे और किसान एक्सप्रेस शाम 4:20 बजे के बजाय 5:08 बजे भिवानी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed