फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tiranga Yatra taken out from Nehru Park to Lohad Bazaar, main market echoed with patriotic songs

Bhiwani News: नेहरू पार्क से लोहड़ बाजार तक निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों से गूंजे मुख्य बाजार

Mon, 11 Aug 2025 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Aug 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out from Nehru Park to Lohad Bazaar, main market echoed with patriotic songs
भिवानी। नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक से लोहड़ बाजार तक सोमवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति गीतों ने मुख्य बाजारों को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ के नेतृत्व और भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में शुरू हुई यह यात्रा शहीदों को नमन करने के बाद प्रमुख चौराहों से होती हुई लोहड़ बाजार में संपन्न हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व मंच पर खड़ा है और अब दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती।
विज्ञापन

वीरेंद्र कौशिक ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करना है। उन्होंने आह्वान किया कि यह अभियान हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, ठाकुर विक्रम सिंह, शंकर धूपड़, मीना परमार, रविंद्र बापोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed