फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tips given to 250 teachers and principals to remove exam stress among children

Bhiwani News: बच्चों में परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए 250 शिक्षकों व प्राचार्यों को दिए टिप्स

Fri, 16 Feb 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tips given to 250 teachers and principals to remove exam stress among children
संस्कृति स्कूल में परीक्षा पर विचार करते  स्टाफ। 
भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत परीक्षा पर्व को त्योहार के रूप में मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता, खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह, एसजीटी यूनिवर्सिटी से आई काउंसलर डिंपल एवं मधु मालती सिन्हा एवं विद्यालय प्राचार्या सविता घनघस ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों में परीक्षा तनाव को दूर करने के लिए लगभग 250 अध्यापकों एवं प्राचार्य के साथ अभिभावकों को भी इस चर्चा में शामिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तैयार करवाई गई पीपीटी एवं अनेक वीडियो के माध्यम से प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने कहा कि अध्यापकों को खुले दिल और दिमाग से बच्चों को प्रेरित करना चाहिए ताकि न तो उन्हें चिंता हो और न ही बच्चों को तनाव हो। खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह ने कहा यदि तनाव मुक्त रहना है तो पूर्ण समर्पण की आवश्यकता है हमें कोई भी काम पेंडिंग नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

एसजीटी यूनिवर्सिटी से काउंसलर डिंपल ने व्याख्या करके बच्चों के तनाव को कैसे दूर किया जाए विषय पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्लाइड्स के माध्यम से और वीडियो के माध्यम से आए हुए शिक्षकों को प्रधानमंत्री द्वारा तैयार करवाई गई तनाव रहित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के छोटे-छोटे सूत्रों द्वारा बच्चों को प्रेरित करने के लिए जागृत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मनोज शर्मा ने किया। वहीं कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रवेश गौतम, कमल सिंह, डॉ. आशा सांगवान, डॉ. मीनाक्षी शर्मा और नरेंद्र शर्मा का रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed