फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three trains will remain cancelled till 18 due to laying of separate railway line

Bhiwani News: अलग रेलवे लाइन डालने के कारण 18 तक रद्द रहेंगी तीन ट्रेनें

Mon, 05 May 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 05 May 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Three trains will remain cancelled till 18 due to laying of separate railway line
भिवानी। महेंद्रगढ़ के नारनौल में काठुवास रेलवे स्टेशन के नजदीक पड़ने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड कंटेनर डिपो की लाइन को इंडियन रेलवे की लाइन से अलग करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते रेलवे ने 3 ट्रेनों का संचालन बंद किया हुआ है।
विज्ञापन

ट्रेन रद्द होने से भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर व महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों को परेशानी बढ़ेगी। वहीं इन जिलों के खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को भी परेशानी हो रही है। यह कार्य 18 मई तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन


माल गाड़ियों के कारण यात्री ट्रेन होती थी लेट

काठुवास स्टेशन के पास पड़ने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड कंटेनर डिपो की लाइन को इंडियन रेलवे की लाइन से अलग करने का काम शुरू कर दिया गया है। कंटेनर डिपो में माल गाड़ियों का आना-जाना वर्तमान में नारनौल रेवाड़ी लाइन से ही होता है। इसके कारण मदार, रोहतक व जयपुर, भिवानी सवारी गाड़ियों को नारनौल स्टेशन से रेवाड़ी पहुंचने में दो से ढाई घंटे लगते थे। माल गाड़ियों का रेलवे की लाइन से आवागमन होने के कारण इन ट्रेनों को अटेली स्टेशन पर रोक दिया जाता था। इसके कारण इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। अब कंटेनर डिपो की लाइन को अलग कर देने से ट्रेन समय पर चलेंगी और यात्रियों को भी कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने ये 3 ट्रेन की बंद
काठुवास कंटेनर डिपो की लाइन नारनौल रेवाड़ी लाइन से अलग करने की प्रक्रिया शुरू करने से 18 मई तक लाइन को ब्रेक देने के लिए कुछ ट्रेनों का संचालन पूर्णतया बंद कर दिया गया है। इन ट्रेनों में 09733/09734 भिवानी जयपुर एक्सप्रेस, 19619 फुलेरा रेवाड़ी पैसेंजर, 14705/14706 भिवानी डेहर का बालाजी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। राजस्थान के मदार स्टेशन से चलकर रोहतक, नारनौल जाने वाली ट्रेन का समय सुबह 8:45 बजे पर चलने का तथा रेवाड़ी पहुंचने का टाइम 10:45 बजे का था। नारनौल से रेवाड़ी पहुंचने में यह ट्रेन दो से ढाई घंटे लगाती थी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09733 जयपुर भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन का भी यही हाल था। यह ट्रेन भी नारनौल से सुबह 10:18 बजे पर चलकर रेवाड़ी दोपहर 12:20 बजे पर दो से ढाई घंटे का सफर तय करके पहुंचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed