फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three sons of farmer Sher Singh fulfilled their promise to their father by working the bull, people around appreciated it.

Bhiwani News: बैल का काज कर किसान शेर सिंह के तीन बेटों ने निभाया पिता को दिया वचन, आसपास के लोगों ने की सराहना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three sons of farmer Sher Singh fulfilled their promise to their father by working the bull, people around appreciated it.
भिवानी। भिवानी जिले के गांव कितलाना में किसान शेर सिंह के तीन बेटों ने मंगलवार को बैल का काज कर अपने पिता को दिया वचन निभा दिया। बैल के काज में शिरकत करने आए ग्रामीणों ने गोवंश के प्रति इस परिवार की श्रद्धा की सराहना की।
विज्ञापन

भिवानी गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार ने भी इस काज की सराहना करते हुए कहा कि गोवंश के प्रति प्रत्येक व्यक्ति इसी तरह अपना दायित्व निभाए तो देश में गोमाता लावारिस नहीं होगी। दरअसल, किसान शेर सिंह के बेटों ने बैल के निधन पर उसकी गाजे बाजे से अंतिम यात्रा निकाली थी और अपने ही खेत में उसे हिंदू रीति रिवाज से दफना दिया था। इसके बाद सोमवार को भजन कीर्तन हुआ और मंगलवार सुबह उसका काज किया। इसमें पूरे गांव और आसपास के मौजिज लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन

किसान शेर सिंह के बेटे बलवान ने बताया कि उनके पिता द्वारा लावारिस बछड़े का पालन पोषण कर उसे बैल बनाकर 12 साल तक खेत में कमाया। इसकी बदौलत पूरा परिवार आज खुशहाल है। इस बैल का इस परिवार पर हमेशा कर्ज रहेगा। उसके पिता शेर सिंह ने मरते समय अपने तीन बेटों से वचन लिया था कि वे इसे लावारिस नहीं छोड़ेंगे। इसी वचन को पूरा किया और उसकी मौत पर काज किया गया। कितलाना के 95 वर्षीय किसान शेर सिंह का 2008 का निधन हो गया था। जबकि उसके बुढ़े बैल ने 27 साल तीन माह की उम्र पूरी करते हुए एक फरवरी को प्राण त्याग दिए थे। किसान के तीन बेटों ने मंगलवार को उसी की याद में मृत्यु भोज का आयोजन किया। गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि किसान शेर सिंह के बेटों ने गो वंश के प्रति जो श्रद्धा और आस्था दिखाई है ये हर हिंदुस्तानी के दिल में होनी चाहिए, तभी हम सड़कों से लावारिस गोवंश मुक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed