फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three school buses seized and challan issued to 19

Bhiwani News: तीन स्कूल बसों को किया जब्त व 19 के काटे चालान

Thu, 21 Nov 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 21 Nov 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three school buses seized and challan issued to 19
स्कूल की बसों को चेक करती पुलिस ​की टीम व अन्य।
भिवानी। हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की टीम सदस्य अनिल लाठर और श्याम शुक्ला ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुरक्षित वाहन पॉलिसी के लिए बैठक आयोजित की। बैठक के बाद टीम सदस्यों ने सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत जिला के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन बस को जब्त किया गया और कुछ खामियों के चलते 19 बसों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व बैठक में टीम के सदस्यों ने आरटीए, एसआईपीयू, जिला शिक्षा विभाग, जिला बाल संरक्षण कार्यालय, अग्निशमन कार्यालय, यातायात पुलिस समेत अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षित वाहन पॉलिसी पर चर्चा की।
विज्ञापन

टीम की ओर से दो दिवसीय निरीक्षण में जिले के विभिन्न स्कूलों के परिसर में खड़ी बसों की जांच की। कुछ बसों में कोई न कोई खामी मिली। किसी बस में सीसीटीवी कैमरे क्षमता के हिसाब से पूरे नहीं थे तो कई सीसीटीवी सही दिशा में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बसों के रूट बोर्ड पर टाइमिंग नहीं थी कि बस किस समय किस स्थान पर पहुंचेगी। साथ ही बसों के अंदर आपातकालीन स्थिति में निकलने के लिए एग्जिट गेट तो था, लेकिन उस पर लिखा नहीं था। आयोग की टीम ने स्कूल प्रबंधन को 2 दिन में सभी खामियां दुरुस्त कराने के आदेश दिए।
टीम सदस्य अनिल लाठर ने सभी स्कूल के स्टाफ की पुलिस वेरिफिकेशन कराने के आदेश भी डीईओ को दिए। उन्होंने कहा कि जो भी स्टाफ कर्मी स्कूल में तैनात है। उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर होनी चाहिए। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि पिछला रिकॉर्ड देखे बिना किसी को भी भर्ती कर लेते हैं, जोकि कई बार घातक साबित होता है।

टीम की ओर से निरीक्षण के दौरान बसों की जांच की गई। इसमें वाहन फिटनेस, रूट प्लेट व टाइमिंग, बीमा, लाइसेंस, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरा, चालक और परिचालक ड्रेस और आईडी कार्ड, अग्निशमन उपकरण, स्पीड गवर्नर, आवश्यक हेल्पलाइन नंबर, एग्जिट गेट की जांच की गई। इस दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य रोशन लाल, सतेन्द्र, संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, अग्निशमन से रणधीर, सोशल वर्कर रिंकू, आरटीए विभाग के कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed