फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three quarter hour event

सवा घंटे में तीन वारदात

Fri, 07 Nov 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 07 Nov 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन

पुलिस के ‘रतजगा’ कार्यक्रम शुरू होने से दो घंटे पहले ही शहर में बदमाशों ने ताबड़तोड़ लूटपाट की तीन ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात पौने आठ बजे से लेकर नौ बजे के बीच हवाई फायर करके दो जगह चेन स्नेचिंग की और एक स्थान पर ज्वेलर से थैला छीन कर भाग गए।

विज्ञापन


इत्तफाक रहा कि ज्वेलर ने नकदी थैले में ले जाने के बजाय दुकान में ही रख दी थी। हवाई फायर कर चेन स्नेचिंग की वारदात पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के  आवास के पास हुई। बता दें कि शहर में आज रात 10 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक ‘रतजगा’ कार्यक्रम के तहत पुलिस हर चौक-चौराहे पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन


पहली वारदात 7:40 : सेक्टर 13 में घर के पास कुर्सी डालकर बैठे दो युवकों से बाइक पर आए दो युवक पिस्तौल के बल पर चेन व अंगूठी छीन ले गए। पुलिस को दी शिकायत में बारवास वासी करीब 25 वर्षीय युवक जोगेंद्र ने बताया कि वह अपने बुआ की लड़कियों की शादी में भिवानी आया हुआ है। बुआ के लड़के के साथ घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान पल्सर बाइक पर दो युवक आए। एक ने हेल्मेट पहन रखा था और दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। कपड़ा बांधने वाला युवक उनके पास आया और उसे हथियार दिखाते हुए चेन छीन ली। फिर अंगूठी भी उतरवा ली। हथियार के डर के चलते उन्हाेंने अंगूठी दे दी। इसके बाद दोनों बाइक से विद्यानगर की ओर भाग गए। हमने बाइक से उनका पीछा भी किया मगर हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात रात 8:30 :
पुराना हाउसिंग बोर्ड में ज्वैलर से बैग छीना
शहर थाना के पास एके ज्वैलर्स शॉप संचालक कितान पाना वासी अनिल कुमार से बदमाश थैला छीन कर फरार हो गए। अनिल ने बताया कि वह दुकान बंद करने के बाद एक केस के सिलसिले में हुडा पार्क सामने पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक कोर्ट केस के सिलसिले में वकील वेदप्रिय से मिलने जा रहा था। जब वह वकील के घर के बाहर पहुंचा तो पीछे से एक युवक ने उसे धक्का दिया।

धक्का देने के बाद उससे चेन व अंगूठी निकालने को कहा। उसने चेन, अंगूठी देने की बजाए शोर मचाया। जिस पर वकील बाहर आया और लाइट जलाई। इसी दौरान उक्त युवक उसका बैग छीनकर भागा। कुछ दूरी पर एक युवक बाइक स्टार्ट किए हुए था। दोनों बाइक से फरार हो गए। युवकों के पास काले रंग की पल्सर बाइक थी। अनिल कुमार ने बताया कि बैग में दुकान की चाबियां व अन्य जरूरी सामान था। अनिल कुमार ने बताया कि वह सर्दी के कारण 70 हजार रुपये दुकान में ही रखकर आया वरना नुकसान उठाना पड़ सकता था।


तीसरी वारदात रात 8:50  : चेन स्नेचराें ने तीसरा निशाना बनाई न्यू भारत नगर की रहने वाली महिला बिमला को। महिला बिमला गली की ही तीन महिलाओं के साथ गली में सैर रही थी। बिमला ने बताया कि बाइक पर दो युवक उनके आए आए और उसकी चेन तोड़ने लगे। इसका विरोध भी किया तो एक युवक हथियार लिए हुए था। जिसके बाद उक्त युवक उसकी चेन तोड़कर भाग गए। जाते समय एक युवक ने उनके पास ही गली में गोली चलाई। हमने शोर मचाया तो गली के कोने से आ रहे एक युवक ने ईंट उठाकर चेन स्नेचरों को मारी।


जिससे बाइक गिर गई। युवक उठे और बाइक लेकर भाग गए। उन्होंने पत्थर फैंकने वाले युवक पर गोली भी चलाई मगर गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। कॉलोनी के ही युवक नवीन ने स्नेचरों को चेन छीनते हुए देखा और छत से ईंट भी फैंकी मगर ईंट चेन स्नेचरों को नहीं लगी। महिला ने बताया कि वह बुधवार को ही फरीदाबाद से भिवानी आई है। वहां अपने इंजीनियर बेटे के पास रहती है और भिवानी में भी उनका घर है। यह वारदात पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के आवास के बिलकुल बगल में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed