{"_id":"67129353fb9135e1c00b4c8c","slug":"three-promising-laborer-fathers-became-village-secretaries-24-youth-got-jobs-in-biran-bhiwani-news-c-21-hsr1027-487981-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मजदूर पिता के तीन होनहार बने ग्राम सचिव, बीरण में 24 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मजदूर पिता के तीन होनहार बने ग्राम सचिव, बीरण में 24 युवाओं को मिली नौकरी
Fri, 18 Oct 2024 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
गांव बीरण में चयनित अभ्यर्थियों के साथ सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र।
भिवानी/तोशाम। नायब सरकार ने युवाओं को रोजगार का नायाब तोहफा दिया है। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जाटूलुहारी में मेहनत मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति के दो बेटों और एक बेटी को ग्राम सचिव की नौकरी मिली है। वहीं तोशाम क्षेत्र के गांव बीरण में सबसे अधिक 24 युवाओं को रोजगार मिला है। इसके बाद एचएसएससी के चेयरमैन ने गांव बीरण के सरपंच प्रतिनिधि को फोन कर बधाई दी।
गांव जाटूलुहारी निवासी रवि कुमार और उसकी बहन रीना और उसका छोटा भाई रोहित का ग्राम सचिव के लिए चयन हुआ है। उनके पिता गुलाब सिंह गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। गुलाब सिंह ने कहा कि तीन बच्चों को बिना सिफारिश और बिना खर्ची के तीन नौकरियां मिल गई हैं। रवि कुमार और उसकी बहन रीना इससे पहले ग्रुप डी में भी चयनित हुए थे, अब इन दोनों भाई और बहन को ग्रुप सी की नौकरी मिल गई है। गुलाब सिंह ने बताया कि उसने मेहनत मजदूरी कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई थी, उसकी मेहनत आज सफल हो गई है।
सड़वा में 20 तो तोशाम में 22 युवाओं को मिला रोजगार
तोशाम क्षेत्र का गांव बीरण में 24 युवाओं को रोजगार मिला है। गांव बीरण के सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र ने बताया कि गांव के 24 युवाओं को नौकरी मिली है। गांव में सबसे अधिक युवाओं को रोजगार मिलने पर एचएसएससी के चेयरमैन का भी फोन आया और उन्होंने बधाई दी है। गांव में उत्सव का माहौल है। इसके अलावा गांव सड़वा में 20 तो तोशाम में करीब 22 युवाओं को रोजगार मिला है। इसके अलावा भी क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जहां पर किसी गांव में पांच तो किसी गांव में दस युवाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
जिले में करीब ढाई हजार युवाओं को मिला रोजगार
एचएसएससी की ओर से जारी नतीजों के बाद भिवानी जिले में करीब ढाई हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। इससे दिवाली से पहले ही रोजगार मिलने पर पर्व जैसा उत्सव का माहौल है। तोशाम क्षेत्र में करीब पांच सौ से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की सूचना है। वहीं लोहारू में करीब साढ़े पांच सौ युवाओं को नौकरी मिलने की जानकारी आई है। इसी तरह बवानीखेड़ा क्षेत्र में भी पांच सौ से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। जबकि भिवानी में आठ सौ से अधिक युवाओं को रोजगार में चयन हुआ है।
नायब सरकार ने दिया है युवाओं को नायाब तोहफा : घनश्याम सर्राफ
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सैनी सरकार ने प्रदेश की जनता को नायाब तोहफा दिया है। एक बटन दबाकर प्रदेश के 25 हजार युवाओं को रोजगार दिया। रोजगार पाए युवकों के घर दिवाली जैसा पर्व है। सीएम नायब सैनी की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। जो वायदा करते है, उसको उसी समय पर पूरा करते हैं। जिसका उदाहरण सीएम नायब सैनी ने 25 हजार युवाओं को रोजगार देकर दिया है। भाजपा की बिन खर्ची व पर्ची के युवाओं को नौकरी दी है, इस मिसाल को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।