फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three new corona patients were found, report of 1545 samples pending

Bhiwani News: कोरोना के तीन नए मरीज मिले, 1545 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three new corona patients were found, report of 1545 samples pending
भिवानी। जिले में कोरोना के तीन मरीज सामने आए हैं और दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना जांच के 525 सैंपल लैब में भेजे हैं जिनकी रिपोर्ट 24 घंटे में आने की उम्मीद है। हालांकि जांच के 1545 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं, जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे अपनी रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए रोजाना नागरिक अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी रिपोर्ट का अभी तक कोई अपडेट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की दूसरी लहर में 42 कोरोना कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। उन्हें 31 मार्च को नौकरी से हटा दिया है। ऐसे में कर्मचारी नौकरी से हटाए जाने की वजह से कोरोना रिपोर्ट आने की अधिक समय लग रहा है।
एक मरीज की पहचान सेक्टर 13 निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जोकि आईटीआई में अनुदेशक के पद से सेवानिवृत्त हैं। संक्रमित का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में किडनी का उपचार चल रहा है, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए छह लोगों के सैंपल लिए है जिनकी रिपोर्ट नेगिटिव आई है। जबकि दूसरे मरीज की पहचान सेक्टर 13 निवासी 32 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जोकि गुरुग्राम के निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। संक्रमित अपनी कंपनी में ही कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। उसके बाद उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीनों ही मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में नागरिकों को एहतियात बरतनी जरूरी है। सभी मास्क, उचित सामुदायिक दूरी और सैनिटाइजर का प्रयोग करें, ताकि संक्रमण से बचाव रहे। साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed