फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three more corona positive found in district Bhiwani.

तीन और कोरोना संक्रमित मिले, 51 हुए एक्टिव केस

Thu, 11 Jun 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three more corona positive found in district Bhiwani.
बुजुर्ग के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में वीरवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें एक मामला शहर का है जबकि दो गांव दांग खुर्द और आसलवास मरहेटा से हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पॉजिटिव पाए गए मरीजों को होम आइसोलेट किया है। पिछले दो दिनों से जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया था। इसी के साथ जिले में एक्टिव केस अब 51 हो गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को शहर के नेहरू पार्क बूस्टिंग स्टेशन के नजदीक के क्षेत्र में 35 वर्षीय सामान आयात निर्यात करने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो छह जून को भिवानी आया था। इसी तरह दांगखुर्द निवासी 32 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह मारुति उद्योग गुरुग्राम में नौकरी करता है। सात जून को घर आया था। आठ को इसकी रिपोर्ट जांच के लिए भेजी थी। इसी तरह गांव आसलवास मरहेटा में एक रोडवेज कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह भी पहले पॉजिटिव आए रोडवेज कर्मचारी के संपर्क में आया था, जिसकी रिपोर्ट भी अब पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना के कुल 84 हो चुके हैं। इसी के साथ पहले 48 एक्टिव केस थे जो अब तीन नए मामले सामने आने के बाद 51 तक पहुंच गए हैं। वहीं वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 9453 घरों के 48544 लोगों की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

वीरवार को जिले से 160 सैंपल जांच के लिए भेजे। इसमें एक कोरोना पॉजिटिव का दोबारा सैंपल रोहतक भेजा है। वीरवार को 9453 घरों के 48544 लोगों की स्क्रीनिगं की है। बुधवार तक भेजे गए 156 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। तीन नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी केसों में ट्रेवल हिस्ट्री जांची जा रही है। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed