{"_id":"6aecb61051681582fa047afb","slug":"three-more-accused-in-shubham-murder-case-arrested-eight-apprehended-so-far-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159710-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शुभम हत्याकांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शुभम हत्याकांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ पकड़े
Thu, 05 Nov 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। शुभम हत्याकांड में बवानीखेड़ा पुलिस ने बुधवार को जमालपुर निवासी बलविंदर सिंह, समीर और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद किए हैं। मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसका भाई शुभम एक नवंबर की रात करीब नौ बजे अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठकर गया था। जब वह गाड़ी से नीचे उतरा तो वहां पहले से मौजूद युवकों ने उस पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच अधिकारी पवन कुमार ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि इससे पहले मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।