फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three lakh lynchings on the pretext of getting a job in Airforce

पूर्व सैनिक के बेटे को एयर फोर्स में नौकरी का झांसा देकर तीन लाख ऐंठे, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three lakh lynchings on the pretext of getting a job in Airforce
भिवानी। गांव खरककलां निवासी एक पूर्व सैनिक के बेटे को एयरफोर्स में नौकरी का झांसा देकर तीन लाख आठ हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खरककलां निवासी निक्सन ने बताया कि वह बीएसएफ से सेवानिवृत्त है। उसके पास एक फोन आया था, जिसके बाद वह पालम में चला गया था। वहां उसे मोनू शर्मा मिला, जो खुद को अफसर बता रहा था। उसने अपनी बातों के झांसे में ले लिया और उसके बेटे को एयरफोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखा दिया। निक्सन का आरोप है कि आरोपी ने उसके बेटे से ज्वाइनिंग लेटर और मेडिकल कराने के नाम पर भी पैसे मांगे गए। उसके बेटे ने आरोपी की पत्नी के बैंक खाते में काफी पैसे ट्रांसफर कर दिए थे। कुल तीन लाख आठ हजार रुपये लेने के बावजूद भी आरोपी ने उसके बेटे को नौकरी नहीं लगवाया। उसे जब आरोपी की असलियत पता चली तो उसने मामले की शिकायत एसपी को दी। जिसके बाद सदर पुलिस ने आरोपी मोनू शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed