{"_id":"67bb74ffb42a7de77703913e","slug":"three-day-idol-life-consecration-ritual-program-held-in-the-ancient-shiva-temple-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130426-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्राचीन शिव मंदिर में हुआ तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्राचीन शिव मंदिर में हुआ तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम
Mon, 24 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
भिवानी। पतराम गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा मंदिर का पुनर्निर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान रविवार को भंडारा और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय धार्मिक समारोह के दौरान अखंड कीर्तन यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्र उच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम के पहले दिन महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के दूसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा होने वाले सभी देवी-देवताओं के साथ शहर में नगर परिक्रमा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रविवार को मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के बाद विशाल हवन यज्ञ के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण से पंडित पवन कुमार द्वारा इस तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर लोक मंगल की कामना की। इसके पश्चात महाप्रसाद व भंडारे का आयोजन किया गया। शिव धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रधान दीपक गोयल ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एकता और भक्ति की डोर में पिरोने का एक प्रयास है।
इस अवसर पर अजय गौतम, योगेश, दीपक गर्ग, महेंद्र असीजा, सत्यनारायण, संजय गोयल, सुशील गुप्ता, उज्जवल, सज्जन गौतम, प्रवीण सोनी मौजूद रहे।