फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three-and-a-half-decade-old waterworks to be renovated; new drinking water line to be laid in Dang Khurd.

Bhiwani News: साढ़े तीन दशक पुराने जलघर का होगा नवीनीकरण, दांग खुर्द में बिछेगी नई पेयजल लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three-and-a-half-decade-old waterworks to be renovated; new drinking water line to be laid in Dang Khurd.
गांव दांग खुर्द के जलघर की टूटी दीवार। 
भिवानी। करीब साढ़े तीन दशक पुराने जलघर के नवीनीकरण से दांग खुर्द के ग्रामीणों को दूषित पेयजल से राहत मिलने और घरों में स्वच्छ पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जलघर में आरसीसी पैटर्न पर नया टैंक बनाने का खाका तैयार कर इसके टेंडर खोल दिए हैं। मानसून के बाद अलॉट एजेंसी की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही गांव में करीब तीन दशक पुरानी प्लास्टिक और सीमेंट की पेयजल लाइन को अयोग्य घोषित कर उसकी जगह लोहे की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। दांग खुर्द का जलघर बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। ईंटों से बने पुराने जलघर के टैंक के किनारे कई जगह से टूट चुके हैं। इसके चलते बारिश का पानी सीधे टैंक में पहुंच रहा है। जलभराव के बाद टैंक के टूटे किनारों और आसपास जमा बरसाती पानी का स्तर भी एक हो जाता है। टैंक के अंदर गंदगी जमा होने से पानी साफ करने वाले फिल्टर भी ठप पड़े हैं। ऐसे में दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार नल से बर्तन में पानी भरने पर सफेद झाग उठने के साथ तेज बदबू आती है। इस पानी के इस्तेमाल से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। गांव में कई स्थानों पर पेयजल लाइन में रिसाव की समस्या भी बनी हुई है। प्लास्टिक और सीमेंट की पुरानी पाइप लाइनों में कनेक्शन के दौरान छोड़े गए रिसाव अब बड़ी परेशानी बन चुके हैं। विभाग के अनुसार इसका स्थायी समाधान पुरानी लाइनों को हटाकर नई पाइप लाइन बिछाना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले मानसून दो माह तक डूबा रहा दांग खुर्द का जलघर, पंपिंग स्टेशन की मोटरें भी खराब
पिछले बरसात के मौसम में करीब दो माह तक दांग खुर्द का जलघर पानी में डूबा रहा था। जलघर के टैंकों और पंपिंग स्टेशन में तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया था। इसके चलते पंपिंग मशीन और मोटरें भी खराब हो गई थीं। बाद में इन्हें मरम्मत कराकर चालू तो कर दिया गया लेकिन गांव की पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए वर्तमान मोटरें और पंप पर्याप्त नहीं हैं। जलघर के टैंकों के किनारे टूटे होने के कारण बाहर का गंदा पानी भी टैंकों तक पहुंच रहा है।



दांग खुर्द के जलघर के नवीनीकरण कार्य के टेंडर कराए जा चुके हैं जिसका काम मानसून के बाद शुरू कराया जाएगा। गांव में करीब सभी गलियों के अंदर जहां प्लास्टिक और सीमेंट की पेयजल लाइन है उन्हें अयोग्य घोषित कर उनकी जगह लोहे की पाइप लाइन डाली जाएगी। जलघर के ईंटों से बने पुराने टैंक का भी नवीनीकरण होगा वहीं आरसीसी का एक नया टैंक भी बनेगा। इससे जलघर की पानी भंडारण क्षमता बढ़ेगी और पूरे गांव को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति मिलने लगेगी। -बलजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता, ग्रामीण पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed