फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three accused of fraud in the name of getting a job in Merchant Navy arrested

Bhiwani News: मर्चेंट नेवी में नौकरी लगने के नाम पर धोखाधड़ी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Three accused of fraud in the name of getting a job in Merchant Navy arrested
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम।
भिवानी। थाना साइबर क्राइम ने मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जयपुर के सांगानेर निवासी नितिन, कल्याणपुरा मानसरोवर निवासी अनमोल व जयपुर की आंबेडकर नगर कॉलोनी कांटा हाल निवासी अजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

निनान निवासी जगत ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें जगत ने पुलिस को बताया कि उसने इंटरनेट पर मर्चेंट नेवी में नौकरी के संबंध में सर्च करके एक वेबसाइट पर अपना डाटा डाल दिया था। जो कुछ समय के बाद उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें उससे दस्तावेज मांगे गए थे। दस्तावेज भेजने के बाद ज्वाइनिंग करवाने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपए मांगे गए थे। उसके द्वारा रुपए देने के बाद भी किसी प्रकार का नौकरी का आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को थाना साइबर क्राइम के सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने मर्चेंट नेवी में नौकरी लगने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से कुल 13,000 रुपये बरामद हुए है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान ने बताया कि धोखाधड़ी के लिए वह अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया करते थे। धोखाधड़ी की रकम उनके खाते में आने के बाद उन्हें 5 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी नितिन व अनमोल को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं आरोपी अजय को पुलिस द्वारा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मांग के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला वासियों से अपील की जाती है कि ऑनलाइन व इंटरनेट पर अपनी निजी व वित्तीय जानकारी बिना पुष्टि किए किसी अनजान वेबसाइट व व्यक्ति को न दें। जिला पुलिस द्वारा प्रत्येक माह को साइबर जागरूकता दिवस के तहत बच्चों, दुकानदारों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जाता है। लेकिन फिर भी आम नागरिक लालच व बिना आधिकारिक पुष्टि के अपनी निजी जानकारी व पैसे आरोपियों के प्रलोभन में आकर गंवा देते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
- वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article