फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three accused of firing in court premises arrested with four foreign weapons

Bhiwani News: कोर्ट परिसर में फायरिंग के तीन आरोपी चार विदेशी हथियार के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three accused of firing in court premises arrested with four foreign weapons
​भिवानी....कोर्ट परिसर गोलीकांड मामले में बरामद ​हथियारों के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। सं
भिवानी। कोर्ट परिसर गोलीकांड मामले में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) रोहतक की टीम ने तोशाम-भिवानी बाईपास के पास से बलियाली निवासी अमित उर्फ गोलू व अंकित , झज्जर जिले के गांव भदानी निवासी परम उर्फ मोंटी को चार विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। अमित उर्फ गोलू के पास से एक जिगाना कंपनी का पिस्तौल व एक रौंद सहित और एक तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल बरामद हुआ है। परम उर्फ मोंटी से मेड इन ऑस्ट्रिया पिस्तौल और एक रौंद बरामद हुआ। अंकित से भी अवैध पिस्तौल बरामद किया गया।
विज्ञापन

भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी भिवानी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आठ सितंबर को आरोपी मोनू और नवीन को तोशाम बाईपास से और रोहित को फतेहाबाद मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। वीरवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियो को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड पर किया है। मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में आरोपियों की वित्तीय सहायता करने वाले तथा अपराध में परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले कुछ युवकों को काबू करके पूछताछ की जा रही है। इस बारे शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

यह था मामला
चार सितंबर दोपहर सवा एक बजे गांव दिनोद के कुछ लोग पेशी पर भिवानी कोर्ट आए हुए थे। वे लंच के समय वकीलों के चैंबर के पास एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी तीन अज्ञात लोग आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में मोखरा (रोहतक) निवासी लवजीत को 2 गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed