{"_id":"691396cd5f79a6716d0b9d11","slug":"three-accused-of-assault-and-robbery-of-a-car-were-arrested-on-tosham-bypass-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-142385-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तोशाम बाईपास पर मारपीट कर गाड़ी लूटने के तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तोशाम बाईपास पर मारपीट कर गाड़ी लूटने के तीन आरोपी दबोचे
Wed, 12 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। थाना शहर पुलिस ने तोशाम बाईपास पर मारपीट कर गाड़ी छीनने के मामले में सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में आकाश, अमित और विकास शामिल हैं जो रुद्रा कॉलोनी भिवानी के निवासी हैं। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 22 मई की रात वह अपनी गाड़ी से तोशाम बाईपास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे तीन अनजान युवक मिले जिन्होंने उसे बस अड्डा भिवानी तक छोड़ने की बात कही। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गाड़ी छीनकर भाग गए।
थाना शहर के अंतर्गत पुलिस चौकी बिटीएम के जांच अधिकारी सुमित कुमार ने जांच के दौरान तीनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से गाड़ी बरामद करने की कार्रवाई जारी है।