{"_id":"686828e58bd65fcd9d02f785","slug":"three-accused-arrested-for-duping-rs-17-lakh-in-the-name-of-investment-bhiwani-news-c-21-hsr1034-660188-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निवेश के नाम पर 17 लाख रुपये ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निवेश के नाम पर 17 लाख रुपये ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। साइबर थाना पुलिस ने ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में वीरवार को जेठवा, बाबू और विजय निवासी जामनगर (गुजरात) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फर्जी कॉल व वेबसाइट के जरिये लोगों को ठगने का नेटवर्क चला रहे थे।
इस बारे में गांव गुरेरा निवासी चाननमल ने थाना साइबर क्राइम को शिकायत दी थी कि जुलाई 2024 में उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति की काॅल आई, जिसने खुद को ट्रेडिंग एजेंट बताया और ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का झांसा देकर वेबसाइट पर निवेश करवा दिया। झूठे लाभ दिखाकर उनसे कुल 17 लाख रुपये निवेश करवा लिए गए, लेकिन बाद में पूरा संपर्क टूट गया।
सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि आरोपी 15,000 रुपये के एवज में दूसरों से बैंक खाते खुलवाकर ऑनलाइन ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि इनके गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।