{"_id":"647e1e185b2c0831920f1d26","slug":"threatening-letters-received-from-traders-who-cooperated-with-businessman-sunil-in-the-matter-of-demanding-extortion-bhiwani-news-c-21-hsr1027-150986-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रंगदारी मांगने के मामले में व्यापारी सुनील का सहयोग करने वाले व्यापारियों को मिला धमकी भरा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रंगदारी मांगने के मामले में व्यापारी सुनील का सहयोग करने वाले व्यापारियों को मिला धमकी भरा पत्र
Mon, 05 Jun 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी को प्राप्त हुआ धमकी भरा लेटर।
लोहारू (भिवानी)। करीब एक पखवाड़े पहले लोहारू के एक व्यापारी सुनील से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले के 15 दिन बाद एक व्यापारी की दुकान के पास से धमकी भरा एक पत्र मिला है। इसमें रंगदारी मांगने वाले बदमाश पोपट की टीम का जिक्र करते हुए व्यापारी सुनील का सहयोग करने वाले 11 व्यापारियों को भविष्य में देख लेने की धमकी दी है।
धमकी भरा पत्र मिलने के व्यापार मंडल के लोगों ने डीएसपी अशोक कुमार से मुलाकात की और धमकी भरा पत्र उन्हें थमा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पत्र मिलने के बाद से व्यापारियों में दहशत बनी हुई है।
बता दें कि 15 दिन पहले एक बदमाश पोपट नामक युवक ने लोहारू के व्यापारी सुनील को व्हाट्सएप कॉल करके 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और धमकी दी थी। इस मामले में व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी, सचिव संजय खंडेलवाल, पूर्व प्रधान राधा कृष्ण, प्रेम सोनी, राजकुमार, कैलाश जिंदल, प्रवीण मेहता, लीलाधर डालमिया सहित अनेक व्यापारी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित व्यापारी सुनील के सहयोग में पुलिस थाने पहुंचे थे और कई बार पुलिस के अधिकारियों से भी मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
सोमवार को एक बार फिर व्यापारियों में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक धमकी भरा पत्र प्रवीण जोशी की दुकान के पास पड़ा मिला। इस पत्र में पोपट टीम की ओर से व्यापारी सुनील का जिक्र करते हुए कई व्यापारियों को देख लेने की धमकी दी गई है। धमकी का पत्र मिलने के बाद अनेक व्यापारियों ने डीएसपी अशोक कुमार से मुलाकात की और मामले में कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।