फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Those who question Sanatan Dharma also get tilak applied in the temple during elections said MP Brijbhushan

भिवानी: सांसद बृजभूषण शरण बोले- सनातन धर्म पर सवाल उठाने वाले भी चुनाव के समय मंदिर में तिलक लगवाते हैं

Wed, 27 Sep 2023 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 10:32 PM IST
सार

सांसद ने नौरंगाबाद में आयोजित सभा में विपक्षी पाटिर्यों पर तंज कसा और ये भी कहा कि हम पहले कहते थे कि राम लला हम लाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन कांग्रेस वाले कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे।

विज्ञापन
Those who question Sanatan Dharma also get tilak applied in the temple during elections said MP Brijbhushan
सांसद बृजभूषण शरण सिंह वभिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और सनातन धर्म पर सवाल उठाने वाली पार्टियों व राजनीतिक नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर सवाल उठाने वाले भी आज चुनाव के समय मंदिर-मंदिर जाकर माथे पर तिलक लगवा रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को हरियाणा के भिवानी के गांव नौरंगाबाद में आयोजित सभा में बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर राम मंदिर को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हम पहले कहते थे कि राम लला हम लाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन कांग्रेस वाले कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्माें से पुराना है।
विज्ञापन


सनातन धर्म सतयुग में भी था, त्रेता युग में भी और द्वापर युग में भी था। उन्होंने इस मौके पर गांव नौरंगाबाद व आसपास के क्षेत्र के लोगों को राम मंदिर के दर्शन के लिए न्योता दिया। कार्यक्रम में भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, शकुंतला शर्मा, भिवानी रोडवेज यातायात प्रबंधक भरत सिंह पंवार, हरियाणा कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष रमेश व अन्य आसपास गांव के सरंपच और नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाया रोड आए सांसद
सांसद का गांव नौरंगाबाद में कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे निर्धारित था। उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिये भिवानी आना था। सांसद ने बताया कि जब वे दिल्ली से इस कार्यक्रम के लिए रवाना हाेने वाले थे, तभी उनके हेलीकॉप्टर के पायलट के पिता का निधन हो गया। इसके कारण उन्हें ऐन वक्त पर वाया रोड होकर कार्यक्रम के लिए पहुंचना पड़ा। उन्होंने बताया कि इससे पहले सात अगस्त को भिवानी जिले के गांव कलिंगा में उनका कार्यक्रम होना तय हुआ था, लेकिन तत्काल समय में भिवानी उपायुक्त ने जिले में धारा 144 लागू लगा रखी थी। इसके कारण उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस बार निर्धारित कार्यक्रम में बाधा पड़ने के बावजूद वे वाया रोड इस कार्यक्रम में पहुंचे।


आसपास के क्षेत्र में पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा
सांसद ने कार्यक्रम से पहले जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति और पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। इस मौके पर सदर थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा गुप्तचर विभाग के कर्मी भी अपनी पैनी नजर कार्यक्रम पर टिकाए रहे। इस दौरान युवाओं व महिलाओं में सांसद के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने को लेकर उत्साह देखने को मिला। सांसद ने कार्यक्रम के अंत में युवाओं, महिलाओं के साथ सेल्फी और फोटो करवाई। कार्यक्रम के अंत में जयश्री राम के नारे भी लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed