फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Third day of relaxation of lockdown, no social distance manitained by crowd.

बाजारों में नहीं दिखी सामुदायिक दूरी, 30 के चालान काट दुकानों को कराया बंद

Wed, 06 May 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Third day of relaxation of lockdown, no social distance manitained by crowd.
लॉकडाउन में छूट तीसरे दिन बुधवार को शहर के घंटाघर बाजार से सराय चौपटा बाजार तक जुटी लोगों की भीड़? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लॉकडाउन में रियायत के तीसरे दिन भी नियम ताक पर नजर आए। दुकानों पर 10-10 तक लोग जमा थे तो बाजारों में भीड़ भी खूब रही। अधिकतर लोग बिना मास्क के थे तो बच्चे और बुजुर्ग भी बाजारों में पहुंच रहे थे। भीड़ देख जिला प्रशासन, नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया और ग्राहकों की ज्यादा भीड़ वाली दुकानों के चालान काटकर जुर्माना किया। साथ ही इन दुकानों को बंद करा दिया गया। ऐसे दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि दोबारा ऐसी स्थिति बनी तो दुकानों का पूरी तरह बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत के साथ सरकार और जिला प्रशासन ने लोगों को कुछ रियायतें दी हैं। इसके तहत सुबह आठ से दोपहर दो बजे के बीच दुकानें खुल रही हैं।। इस दौरान सबसे अहम मास्क लगाना, सामुदायिक रखना और बेवजह बाहर नहीं निकलना है। मगर ये सभी नियम ताक पर हैं। बाजारों में अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है और सामुदायिक दूरी का फार्मूला सब भूल रहे हैं। मास्क भी 60 फीसदी लोगों के चेहरों से गायब है।
विज्ञापन

चालान अभियान चला तो मचा हड़कंप
तहसीलदार के नेतृत्व में नगर परिषद और पुलिस टीम ने बाजारों में जांच अभियान चलाया, जिन दुकानों में रोक के बावजूद सामुदायिक दूरी भूल ज्यादा लोग मिले, उनके चालान किए गए। अभियान की शुरुआत घंटाघर चौक से हुई। टीम घंटाघर मार्केट, सराय चौपटा, बिचला बाजार होते हुए नया बाजार, कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार पहुंची। टीम ने करीब 30 दुकानों के चालान किए और 200-200 रुपये जुर्माना कर इनको बंद भी करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे और बुजुर्गों को भेजा घर
10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के भी घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके काफी बच्चे और बुजुर्ग बाजारों में उमड़ रहे हैं। शहर थाना पुलिस ने ऐसे लोग, जिनके साथ 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे थे, उन्हें घर भेज दिया। वहीं 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी इसी तरह घर भेजा गया। एसएचओ सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि सिर्फ मेडिकल जरूरतों में ही बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर आने की अनुमति है।
पुलिसिया डंडे का दिखा डर
मंगलवार को दो बजे के बाद भी बाजारों में दुकानें खुली थीं और पुलिस ने जबरन बंद कराकर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। कुछ जगह डंडे भी फटकारे थे, जिसका असर बुधवार को साफ दिखा। दो बजते ही नया बाजार, सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र में दुकानें बंद हो चुकी थीं।
आज जिन दुकानदारों के यहां ज्यादा भीड़ रहती है, उनके चालान किए हैं। 200-200 रुपये जुर्माना किया गया है। दुकानें भी बंद करवाई गई है। अब बिना मास्क वाले लोगों के भी चालान किए जाएंगे। - दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद

लोग मान नहीं रहे हैं और बेवजह अधिक संख्या में बाजारों में आकर भीड़ कर रहे हैं। अब इनके चालान किए जाएंगे।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर
सभी दुकानदारों को बोला है कि अधिक भीड़ होने पर वे एक कारिंदे को बाहर व्यवस्था बनाने में लगाएं। इसके अलावा जिला प्रशासन से भी मांग है कि समय की व्यवस्था बनाए। - भानूप्रकाश, प्रधान नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed