फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Third accused of fraud arrested

Bhiwani News: धोखाधड़ी करने का तीसरा आरोपी काबू

Thu, 06 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Third accused of fraud arrested
भिवानी। थाना तोशाम पुलिस ने धोखाधड़ी से ट्रैक्टर को उत्तर प्रदेश भेजने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी वार्ड नंबर चार अशोकनगर फतेहाबाद के रूप में हुई है। राजकुमार निवासी ढाणी माहू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनके ट्रैक्टर को थर्मल प्लांट में लगाने के नाम पर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने थर्मल प्लांट में ट्रैक्टर को लगाने के बजाय उसे उत्तर प्रदेश में भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार हनुमानगढ़ राजस्थान भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बडेसरा से अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

भिवानी। सीआईए द्वितीय ने बडेसरा से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित निवासी गांव बडेसरा जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को सीआईए द्वितीय की टीम गश्त पड़ताल के दौरान धनाना अनाज मंडी बडेसरा रोड पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नहर पुल बडेसरा धनाना रोड पर खड़ा है। उसके पास बिना लाइसेंस के अवैध हथियार है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर करके एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed