फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Third accused arrested in woman murder case

महिला हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in woman murder case
भिवानी। सिवानी पुलिस ने महिला की हत्या मामले में मुख्य आरोपी उसके देवर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि देवर ने ही महिला की गला घोंटकर हत्या की थी जबकि आरोपी पति ने मृतका के हाथ पकड़े थे।
विज्ञापन

गांव बड़वा वासी सोनू ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि 16 फरवरी की रात को वह और उसकी पत्नी खाना खाकर सोए थे, लेकिन सुबह उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। जिसकी तलाश के संबंध में पुलिस को शिकायत दी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सिवानी पुलिस थाना प्रबंधक निरीक्षक कुलदीप कुमार ने महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि शिकायतकर्ता सोनू ने ही अपने भाई प्रकाश के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी सोनू की पत्नी के साथ अनबन रहती थी। जिसके चलते आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर 16 फरवरी की रात को पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। अपनी गाड़ी में शव को डालकर बीबीपुर थाना भिरानी राजस्थान में कुएं में डाल आए थे। थाना सिवानी के प्रबंधक निरीक्षक कुलदीप सिंह ने महिला की हत्या मामले में तीसरे आरोपी प्रकाश को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया। जिसकी पहचान प्रकाश वासी बड़वा के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रकाश ने बताया कि उसने भाभी का गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस मामले में आरोपी पति और इन आरोपियों के मामा के लड़के राजस्थान में बीबीपुर वासी कृष्ण को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed