फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Third accused arrested in case of fraud of Rs 5.60 lakh in the name of online cement delivery

Bhiwani News: ऑनलाइन सीमेंट डिलीवरी के नाम पर 5.60 लाख की धोखाधड़ी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 05 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in case of fraud of Rs 5.60 lakh in the name of online cement delivery
 बिहार निवासी ठगी के आरोपी के साथ ​भिवानी पुलिस। 
भिवानी। साइबर अपराध पुलिस थाने की टीम ने ऑनलाइन सीमेंट डिलीवरी करने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी गांव मरारा नवादा बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ की।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना में हिसार निवासी विनीत ने शिकायत दी थी। इसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उनके विद्यापीठ में निर्माण कार्य चल रहा है जो इसके लिए उन्हें सीमेंट की काफी मात्रा में आवश्यकता थी। इस पर शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन वेबसाइट पर एक मोबाइल नंबर देखा था।
विज्ञापन

इस पर बात करने वाले ने बताया था कि उनकी की ओर से डायरेक्ट सीमेंट सस्ते रेट पर मिल जाएगी। लेकिन फोन पर सीमेंट कंपनी के कर्मचारी बनकर बात करने वाले आरोपी ने बताया इसके 2,000 बैग इकट्ठे लेने होंगे। इन सीमेंट के बैग की कीमत 5.60 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिकायतकर्ता ने रुपए आरोपियों की ओर से बताए गए बैंक आफ महाराष्ट्र के खाते में डाल दिए गए थे। इसके बाद सभी आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे।
इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। थाना साइबर क्राइम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने ऑनलाइन सीमेंट भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने धोखाधड़ी के लिए वेबसाइट पर ऐड डाली थी। वहीं ऑनलाइन इन्वॉयस बनाने व धोखाधड़ी के लिए सिम वह बैंक खाता उपलब्ध कराने का काम करता था। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed