फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Third accused arrested for cyber fraud of Rs 1.41 lakh in the name of part-time job

Bhiwani News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 1.41 लाख की साइबर ठगी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for cyber fraud of Rs 1.41 lakh in the name of part-time job
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी ने पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 1.41 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में वीरवार को तीसरे आरोपी सावन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुतुबपुर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कुलदीप निवासी फरटिया केहर ने साइबर क्राइम थाना भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि एक दिसंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया था जिसके माध्यम से उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद आरोपियों ने टास्क दिलाने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन करवाकर उनसे कुल 1.41 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। 14 मई को थाना साइबर क्राइम भिवानी के मुख्य सिपाही अमरजीत ने तीसरे आरोपी सावन को न्यायालय से प्रोटेक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इससे पहले मामले में आरोपी मयंक और विशाल को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि साइबर ठगी की राशि आरोपी विशाल के खाते में आई थी। आरोपी विशाल ने उसमें से आठ हजार रुपये खुद रखे थे जबकि दो हजार रुपये मयंक को दिए थे। वहीं 40,000 रुपये आरोपी सावन को दिए गए थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी सावन के खिलाफ जिला झज्जर में भी साइबर धोखाधड़ी की एक प्राथमिकी दर्ज है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार झज्जर भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed