फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thieves stole cash and jewelery by breaking the locks of the house in Friends Colony.

Bhiwani News: फ्रेंडस कॉलोनी में घर के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व गहने चुराए

Fri, 19 Jan 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery by breaking the locks of the house in Friends Colony.
भिवानी। शहर के खरकड़ी रोड फ्रेंडस कॉलोनी स्थित बंद मकान के ताले तोड़कर चोर 25 हजार रुपये और आभूषण चोरी कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खजान सिंह ने बताया कि उसके बेटे विपिन की नौ नवंबर 2023 को मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी पुत्रवधू और पोते रात को उसके घर आकर सोते हैं। बुधवार रात को उसके पुत्रवधू बंटी अपने बच्चों के साथ शाम को उनके घर आ गई थी। वीरवार सुबह नौ बजे जब वह अपने मकान पर पहुंचे तो बाहर व अंदर का ताला टूटा हुआ मिला। जब अलमारी से सामान जांचा तो 25 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। उसने बताया कि चोर घर से सोने की दो चेन, तीन अंगूठी, चांदी के चार जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने मौका मुआयना कर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed