फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thieves broke into the home of an employee of the Reserve Bank of India for the third time

Bhiwani News: भारतीय रिजर्व बैंक के कर्मचारी के घर तीसरी बार घुसे चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the home of an employee of the Reserve Bank of India for the third time
भिवानी। गांव झरवाई में भारतीय रिजर्व बैंक के चंडीगढ़ कार्यालय में तैनात कर्मचारी के बंद मकान को चोरों ने तीसरी बार निशाना बनाया है। चोर घर के अंदर घुसकर कटर से दरवाजे काटे और फिर 50,000 के नए नोटों पर हाथ साफ कर डाला। चोर इससे पहले भी घर के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण चोरी कर चुके हैं। सदर पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव झरवाई निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह भारतीय रिजर्व बैंक के चंडीगढ़ कार्यालय में नौकरी करता है। बुधवार सुबह उसके पास गांव से विक्रम का फोन आया कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं। चंडीगढ़ से अपने गांव झरवाई घर पर पहुंचा तो देखा कि सब ताले टूटे पड़े हैं और दरवाजे भी कटर से काटे गए हैं।
विज्ञापन

चोर 50 के नोटों की करीब 50,000 रुपये चोरी कर ले गए। चोर दो जोड़ी चांदी की पॉजेब भी ले गए। इससे पहले 20 अप्रैल 2022 में पहली बार उसके बंद मकान में चोरी हुई थी। उस दौरान चोर घर से नकदी और गहने चोरी कर ले गए थे। इसके बाद दूसरी बार भी चोरों ने उसके घर को निशाना बनाया। अब तीसरी बार चोर उसके घर के अंदर घुसे हैं। सदर पुलिस ने मौका मुआयना कर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed