Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   thiefs damage ATM in sector-13 market.

हुडा सेक्टर- 13 की मार्केट में चोरों ने तोड़ा एटीएम, नहीं निकाल पाए 19 लाख कैश

Tue, 07 Jul 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
thiefs damage ATM in sector-13 market.
सेक्टर-13 स्थित मार्केट चोरों द्वारा तोड़ा गया एटीएम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-13 की मार्केट स्थित एसबीआई के एटीएम को चोरों ने रविवार रात निशाना बना डाला। चोरों ने ब्लॉक की ईंट से पहले शटर पर लगे दो ताले तोड़े चटकाए और फिर एटीएम का न्यूमेरिकल लॉक तोड़ डाला। इस दौरान चोर एटीएम से नकदी चोरी में नाकाम रहे। एटीएम में 19 लाख 11 हजार रुपये कैश बताया जा रहा था। सूचना के बाद सेक्टर-13 पुलिस चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह मुआयना किया और चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायर्ड टीम को मौके पर बुलाया। दोनों ही टीमों ने चोरों का सुराग लगाने के लिए मौके से काफी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

सेक्टर-13 पुलिस चौकी से महज कुछ कदम दूरी पर स्थित एसबीआई के एटीएम को रविवार रात बदमाशों ने तोड़ डाला। सुरक्षा गार्ड प्रमोद ने बताया कि उसकी ड्यूटी सुबह आठ से रात आठ बजे तक की है। रविवार को मार्केट बंद थी। वह शाम आठ बजे एटीएम के शटर पर दो ताले लगाकर घर चला गया था। सोमवार सुबह पड़ोसी किराना दुकानदार अमित ने फोन कर बताया कि एटीएम के शटर पर लगे दोनों ताले टूटे पड़े हैं और शटर नीचे किया हुआ है। उसने मौके पर पहुंच इस संबंध में सिक्योरिटी कंपनी को अवगत कराया। जिसके बाद बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने देखा तो एटीएम के आगे न्यूमेरिकल लॉक टूटा था। पास में ही एक कंक्रीट का ब्लॉक पड़ा था। उसी के प्रहार से शटर पर लगे दोनों तालों को तोड़े जाने का अंदेशा है। इसके बाद मशीन पर भी उसी से प्रहार कर न्यूमेरिकल लॉक तोड़ा गया। हालांकि चोर एटीएम के कैश तक नहीं पहुंच पाए। एटीएम के केवल आगे का ही हिस्सा खोला गया है।
विज्ञापन

पुलिस राइडर नंबर आठ को देखकर भागे चोर
सेक्टर-13 पुलिस चौकी की राइडर नंबर आठ पर सिपाही मुकेश गश्त पर था। राइडर पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने जब हूटर बजाया तो चोर एटीएम छोड़कर भाग गए। उस समय तो पुलिस को किसी वारदात का आभास नहीं हुआ। सुबह जब एटीएम तोड़ने की सूचना मिली तो राइडर पर तैनात कर्मचारी ने इस इलाके में कई बार गश्त करने की बात कही। सेक्टर-13 चौकी के इलाके में दो पुलिस राइडर गश्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट के पिछले हिस्से से भागे आरोपी
पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम के इंचार्ज देवेंद्र व सहायक युद्धवीर सिंह ने डॉग स्क्वायड से जांच की। बताया जा रहा है कि एटीएम तोड़ने वाले चोर मार्केट के सामने की बजाए पिछले हिस्से से भाग निकले, यहां पर सुनसान इलाका है और सीसीटीवी में आने का खतरा भी कम है। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कुलदीप ने भी साक्ष्य जुटाए। एक्सपर्ट टीमों ने करीब डेढ़ से दो घंटे तक अपनी जांच पड़ताल की।

सेक्टर-13 मार्केट में एसबीआई के एटीएम को तोड़ने के बावजूद चोर नकदी निकाल पाए। एसबीआई के सहायक उपप्रबंधक राजकुमार भाटिया की शिकायत पर एटीएम तोड़ने पर केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले में जांच करेगी।
- सतीश कुमार इंचार्ज सेक्टर-13 पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed