फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There will be a protest outside the dumping yard on July 30

Bhiwani News: 30 जुलाई को डंपिंग यार्ड के बाहर होगा विरोध-प्रदर्शन

Mon, 24 Jul 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
There will be a protest outside the dumping yard on July 30
 बैठक में मौजूद नागरिक।
भिवानी। रविवार को गांव हालुवास में दादरी रोड पर बने डंपिंग यार्ड को हटवाने की मांग को लेकर चौगामा खाप की पंचायत हुई। पंचायत में फैसला किया गया कि यहां पर चरखी दादरी, लोहारू, बवानीखेड़ा व भिवानी का कचरा नहीं डालने दिया जाएगा। कचरे के डंपिंग यार्ड को शहर से दूर शिफ्ट करवाया जाएगा ताकि डंपिंग यार्ड से शहर में बन रही समस्या से छुटकारा मिल सके। साथ ही पंचायत में सर्व सम्मति से फैसला किया कि इस मांग को लेकर वे 30 जुलाई को दादरी रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट के सामने विरोध-प्रदर्शन करेंगे और फिर भी सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो वे आगामी आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

गांव हालुवास के पंचायत घर में चौगामा खाप के सदस्यों की सुबह दस बजे बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता चौगामा प्रधान रामकिशन ने की। सबसे पहले बैठक में डंपिंग प्वाइंट को शहर से दूर शिफ्ट करवाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने अपनी सहमति जताई। बैठक में सरपंच मुकेश, सरपंच प्रतिनिधि सोमबीर, सरपंच संजय देवसरिया, नंदगाव के सरपंच लीला, महेंद्र सिंह, बजरंग बहलिया, पार्षद सुभाष तंवर, पार्षद संदीप यादव, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण, सब्जी मंडी प्रधान गुलशन मौजूद थे।
विज्ञापन



डंपिंग यार्ड से आसपास के गांवों का भी प्रदूषित हो रहा वातावरण
पंचायत में लोगों ने बताया कि जिस जगह पर कूड़े के ढेर लगाये जा रहे हैं, उस जगह से महज सौ मीटर की दूरी पर बस्ती है। थोड़ी सी हवा चलने पर डंपिंग प्वाइंट की तरफ से बदबू रिहायशी कॉलोनी की तरफ आती है। बदबू इतनी असहनीय है, जिसमें दम घुटने लगता है। इस बदबू की वजह से कई लोगों को अस्थमा व अन्य बीमारी भी हो चुकी है। बारिश के दिनों में स्थिति ओर भी बदतर हो जाती है। कचरे से कई दिनों तक बदबू आती रहती है। पूरे दिन लावारिस पशु कचरे में मुंह मारते रहते हैं। कई बार पशु वहीं पर मर जाते हैं। वे वहीं पर सड़ते रहते हैं। जिससे वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले पार्षद
नगरपरिषद के पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि डंपिंग यार्ड की जगह पर सरकार चरखी दादरी, लोहारू, बवानीखेड़ा का कचरा डालने की योजना बना रही है। अगर यहां पर कचरा डाला गया तो कचरे का पहाड़ ओर बढ़ जाएगा। आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों के लिए समस्या ओर बढ़ेगी। गर्मी के दिनों में कचरे में आग लग जाती है। जिसके चलते आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। इसे जल्द से जल्द यहां से स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed