फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There was no problem for biometrics, 27,894 candidates appeared for the exam in both the sessions, 1660 candidates were absent

Bhiwani News: बायोमीट्रिक के लिए नहीं आई दिक्कत, दाेनों सत्रों में 27,894 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1660 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

Sun, 27 Jul 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
There was no problem for biometrics, 27,894 candidates appeared for the exam in both the sessions, 1660 candidates were absent
केएम स्कूल से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।
भिवानी। 35 जगहों पर बनाए गए 56 केंद्रों में रविवार को दोनों सत्रों में 27,894 अभ्यर्थियों ने संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) परीक्षा दी। सुबह के सत्र में 13, 921 और शाम के सत्र में 13,973 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1660 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार की तरह रविवार को बायोमीट्रिक को लेकर परेशानी नहीं हुई। अधिकारियों की 35-35 टीमें सुबह और शाम की शिफ्ट में तैनात रहीं।
विज्ञापन


शनिवार को दो पारियों में 27, 892 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। सुबह के सत्र में 13945 तथा शाम के सत्र में 13947 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। 1662 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे। दोनों दिनों में जिले में परीक्षा देने के लिए 55,786 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3352 रही।
विज्ञापन


वहीं सोनीपत और महेंद्रगढ़ परीक्षा देने के लिए जाने वाले जिले के अभ्यर्थियों को लेकर अल सुबह 3.30 बजे सिवानी और बहल से बसें रविवार रवाना हुई। ओवरऑल इंचार्ज और सिवानी की एसडीएम विजया मलिक और जीएम रोडवेज दीपक कुंडू ने व्यवस्था को संभाले रखा। तहसीलदार और पटवारियों की भी बस स्टैंड पर अल सुबह ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शटल बस सेवा से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया
शहर में शटल बस सेवा से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। डीसी के आदेशानुसार शटल बस सेवा के सातों रूटों के ओवरऑल इंचार्ज यानि रूट नंबर एक पर एसडीएम महेश कुमार, रूट नंबर दो, तीन, चार के ओवरऑल इंचार्ज लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल, रूट नंबर पांच, छह और सात के ओवरऑल इंचार्ज तोशाम के एसडीएम अशवीर नैन पूरी मुस्तैदी से साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा ने लघु सचिवालय परिसर में पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक भिजवाने और उनको वापस जमा करवाने का जिम्मा संभाला। नगराधीश अनिल कुमार सीईटी की सभी औपचारिकताएं पूरी करवाने में जुटे रहे।



डीसी साहिल गुप्ता ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं
डीसी साहिल गुप्ता ने भिवानी शहर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा के पारदर्शी ढंग से संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए। रविवार को डीसी ने परीक्षा केंद्र वैश्य मॉडल स्कूल, टीआईटीएस, राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बाल भवन स्कूल और हलवासिया विद्या विहार स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूल में तैनात स्टाफ सदस्यों को जरूरी निर्देश दिए। डीसी गुप्ता सबसे पहले वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे, यहां पर उन्होंने केंद्र अधीक्षक और स्कूल प्राचार्य से बात की और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात डीसी तोशाम रोड पर किड्स संस्थान में पहुंचे और परीक्षा के संचालन का जायजा लिया। इसके बाद वे बाल भवन पब्लिक स्कूल और हलवासिया विद्या विहार स्कूल में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अधिकारियों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed