फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There was an altercation while in jail, the accused attacked after coming out

Bhiwani News: जेल में रहते हुई थी कहासुनी, बाहर निकल आरोपियों ने किया था हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
There was an altercation while in jail, the accused attacked after coming out
भिवानी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बस स्टैंड भिवानी पर छात्र पर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनिल निवासी सुरपुरा कला व मनीष निवासी पुराना बस स्टैंड भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को आरोपी मनीष से एक चाकू व आरोपी अनिल से एक पेचकस को बरामद हुआ है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि आरोपी व शिकायतकर्ता जिला कारागार में एक मामले में बंद थे। जहां पर जेल में उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी पुरानी रंजिश को रखते हुए आरोपियों ने जेल से बाहर आने के बाद पीड़ित के ऊपर हमला किया था।
विज्ञापन


नितिन निवासी डोहकी जिला चरखी दादरी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वैश्य कॉलेज भिवानी में एमएससी का छात्र है। छह फरवरी को वह वापस अपने घर जाने के लिए नए बस स्टैंड भिवानी पर खड़ा था। तभी आरोपी अनिल व मनीष अपने अन्य साथियों के साथ आए और उसके ऊपर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सात फरवरी को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने छात्र पर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को भिवानी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed