फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There should be no delay in resolving the problems of workers: DC

मजदूरों की समस्याओं के निवारण में देरी न की जाए : डीसी

Fri, 23 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
There should be no delay in resolving the problems of workers: DC
समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते उपायुक्त महावीर कौ​शिक।
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए वे मजदूरों के पंजीकृत से संबंधित कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाएं। मजदूरों को कार्ड बनवाने में घंटों तक लाइन में न लगना पड़े, इसके लिए एक अतिरिक्त हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाए। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि भिवानी का अतिरिक्त चार्ज होने के चलते जिले में सोमवार व वीरवार को भिवानी कार्यालय में बैठना सुनिश्चित करें, ताकि पंजीकृत मजदूरों को अपना कार्य करवाने में अनावश्यक रूप से कोई भी परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

डीसी वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने क्रीड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों के परिवार पहचान पत्र में आय व नाम आदि दुरुस्त करवाने की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें। इस तरह से उन्होंने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को लोगों के समय पर काम करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर के दौरान कुछ युवाओं ने डीसी से पंडित नेकीराम शर्मा पुस्तकालय में कंप्यूटर सेट रखवाने व एसी लगवाने और पर्याप्त स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने की मांग रखी। इस पर डीसी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा नेकीराम शर्मा लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। समाधान शिविर के उपरांत डीआरडीए हॉल में गांव बलियाली का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को बताया कि एक सोलर कंपनी द्वारा किसानों को सूचित किए बिना ही खेतों से लाइन डाली जा रही है। इससे किसानों को फसल की बिजाई में परेशानी होगी। इसके साथ ही जमीन की कीमत भी कम होगी। उन्होंने इस लाइन को किसी दूसरी जगह से ले जाने की मांग की। डीसी ने एसडीएम भिवानी को इस मामले की गहनता से जांच करने और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, नगराधीश अनिल कुमार, तहसीलदार सुरेश कुमार, डीडीपीओ आशीष मान, नगर परिषद ईओ राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed