फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There should be a high level inquiry into the Baptist Missionary land scam: Kiran Chowdhary

बैप्टिस्ट मिशनरी भूमि घोटाले की हो उच्च स्तरीय जांच: किरण चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
There should be a high level inquiry into the Baptist Missionary land scam: Kiran Chowdhary
भिवानी। बैप्टिस्ट मिशनरी भूमि प्रकरण में अब विपक्ष के नेता भी खुलकर सामने आए हैं। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री किरण चौधरी ने भिवानी के हांसी गेट पर करोड़ों रुपये कीमत की बैप्टिस्ट मिशनरी जमीन को खुर्द-बुर्द करने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। किरण ने कहा कि किसी संस्था की करोड़ों रुपये की जमीन किसके इशारे पर बेची जा रही थी, इसका पता लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों से भू माफिया की नजर धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की जमीन पर है। उन्होंने कहा कि बिना सता पक्ष के नेताओं के संरक्षण के भू माफिया इतनी बड़ी धोखाधड़ी नहीं कर सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की ताकि भू माफिया को संरक्षण देने वाले नेताओं का भी पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि भिवानी में हुए इस भूमि घोटाले की जांच की मांग विधानसभा के आगामी सत्र में उठाई जाएगी ताकि घोटाले में शामिल बड़े लोगों को बेनकाब किया जा सके। किरण चौधरी ने सरकार पर एचटेट के नाम पर बेरोजगार युवाओं का शोषण करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा बोर्ड ने एचटेट परीक्षाओं को अपनी कमाई का धंधा बना लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बेरोजगारों को देने के लिए नौकरियां ही नहीं है तो बार-बार एचटेट लेने का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने सरकार से मांग की कि एचटेट पास करने वाले उम्मीदवारों को इसकी आजीवन मान्यता प्रदान की जाए ताकि उनके शोषण पर रोक लग सके। किरण चौधरी ने सरकार से किसानों की सुध लेने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि गेहूं की बिजाई चरम पर है लेकिन किसानों को यूरिया के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed