फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There is a need to open a sports college in Bhiwani

भिवानी में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से करेंगे बात : किरण चौधरी

Sun, 02 Mar 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
There is a need to open a sports college in Bhiwani
​भिवानी के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी को सम्म
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने शिरकत की। इस मौके पर किरण चौधरी ने कहा कि महिलाओं की पूर्ण भागीदारी से ही विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत भिवानी में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने की मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बात करेंगी। उन्होंने विश्वविद्यालय की सात दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय खेल, शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश में अपनी अलग ही पहचान बना रहा है। बतौर विशिष्ट अतिथि भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश छिकारा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस तरह के आयोजन सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किरण चौधरी को आश्वासन दिया कि वे सभी महिलाओं के लिए रिसर्च, महिलाओं के लिए नीति निर्माण सहित जहां आवश्यकता होगी मिलकर काम करेंगी। कार्यक्रम में बतौर वक्ता राष्ट्रीय सेविका समिति की महासचिव प्रो. अंजली जैन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह देवी अहिल्याबाई होल्कर, रानी लक्ष्मीबाई, वीर माता जीजा बाई को अपना आदर्श मानकर जीवन में आगे बढ़ें।
उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत विचार रखें। कार्यक्रम में फुटबॉल, कबड्डी, हैंडबाल, एथलेटिक, डिस्कस थ्रो, बॉक्सिंग, कराटे, वूशु, कुश्ती, जूडो आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खेल प्रतिभाओं, प्रशिक्षकों, टीम मैनेजर और खेल प्रतिभाओं की माताओं को वीर माता जीजा बाई सम्मान से सम्मानित किया।

विभिन्न खेल प्रतिभाओं को कुल आठ लाख 63 हजार की राशि के पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर कुलसचिव भावना शर्मा, पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. आत्म प्रकाश शर्मा, समाजसेवी राम प्रताप शर्मा, हरि सिंह, अमर सिंह, उद्योगपति मीनू अग्रवाल, प्रो. ललिता गुप्ता, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. एसके कौशिक, प्रो सुनीता भरतवाल, प्रो. विपिन जैन, डॉ. सुरेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed