{"_id":"6ab6c3c28ee543052c0d5a14","slug":"the-5-am-bus-will-take-city-routes-instead-of-the-bypass-route-changed-following-a-complaint-on-the-cm-window-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-157648-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाईपास से हटकर शहर के रास्ते चलेगी सुबह 5 बजे की बस, सीएम विंडो की शिकायत पर बदला रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाईपास से हटकर शहर के रास्ते चलेगी सुबह 5 बजे की बस, सीएम विंडो की शिकायत पर बदला रूट
Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बहल। बहल से भिवानी जाने वाली सुबह 5 बजे की हरियाणा रोडवेज बस अब भिवानी शहर के अंदर से होकर बस स्टैंड पहुंचेगी। इस संबंध में महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी ने आदेश जारी किए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल, बहल ने मुख्यमंत्री हरियाणा को सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि बस भिवानी शहर के बाहर बाईपास से निकल जाती है। इससे यात्रियों को सुबह 6:30 बजे भिवानी से दिल्ली जाने वाली ट्रेन पकड़ने में परेशानी होती थी। कई बार ट्रेन भी छूट जाती थी।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज महाप्रबंधक ने बस का रूट बदलने के निर्देश दिए। अब बस भिवानी अनाज मंडी फाटक, घंटाघर, हांसी गेट और रोहतक गेट होते हुए बस स्टैंड जाएगी।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने कार्य निरीक्षक एवं स्टैंड इंचार्ज, भिवानी को चालक-परिचालक को निर्धारित रूट का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। रूट बदलने से बहल और आसपास के यात्रियों को अब आवागमन में काफी राहत मिलेगी। यात्रियों ने राजेश अग्रवाल और रोडवेज प्रशासन का आभार जताया है।