फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The virus is spreading fast... 34 found infected with swine flu, six new patients' samples sent for testing on Friday

Bhiwani News: वायरस ने पकड़ी रफ्तार... 34 स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, शुक्रवार को छह नए मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे

Sat, 26 Sep 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 26 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The virus is spreading fast... 34 found infected with swine flu, six new patients' samples sent for testing on Friday
भिवानी। जिले में स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जांच के लिए भेजे गए 54 सैंपलों में 34 मरीजों की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। इनमें स्वाइन फ्लू एच1एन1 के 20, एच3एन2 का एक, इन्फ्लूएंजा ए के 12 और इन्फ्लूएंजा बी का एक मरीज शामिल है। वहीं 9 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को छह नए मरीजों के सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल हिसार भेजे गए। वर्तमान में एक मरीज की हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। जिले में अब तक 28 मरीज संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव से इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के वायरस सक्रिय हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंबित सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। सीएमओ ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है। सतर्कता जरूरी है और सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed