फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There is a daily jam of five to six hours at Devsar Chungi railway gate, the reason is the construction of a bridge on Loharu Road

Bhiwani News: देवसर चुंगी रेलवे फाटक पर रोजाना लग रहा पांच से छह घंटे जाम, लोहारू रोड पर पुल निर्माण बना कारण

Mon, 25 Aug 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
There is a daily jam of five to six hours at Devsar Chungi railway gate, the reason is the construction of a bridge on Loharu Road
लोहारू रोड रेलवे फाटक पर लगे जाम में फंसे वाहन। 
भिवानी। देवसर चुंगी लोहारू रोड रेलवे फाटक पर रोजाना पांच से छह घंटे तक वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। वजह है दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर नया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण। सरकुलर रोड और कृष्णा कॉलोनी जीतुवाला रेलवे फाटक पिछले करीब डेढ़ साल से बंद हैं जिसके चलते पूरा दबाव देवसर चुंगी रेलवे फाटक पर आ गया है।
विज्ञापन

भिवानी शहर से चरखी दादरी, नारनौल, महेंद्रगढ़, लोहारू और राजस्थान की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों के कारण यहां दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। भारी वाहनों को बाईपास के जरिए ही गंतव्य तक भेजा जा रहा है। कृष्णा कॉलोनी रेलवे फाटक पर पुल निर्माण का कार्य जारी है जबकि लोहारू रोड का पुराना रेलवे पुल तोड़कर उसकी जगह नया पुल बनाया जा रहा है जो अभी तक 50 फीसदी ही पूरा हो पाया है। इस कारण सुबह, दोपहर और शाम को करीब पांच से छह घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। भटिंडा-रेवाड़ी रेलमार्ग पर स्थित देवसर चुंगी फाटक से दिनभर में अधिकांश ट्रेनों का संचालन होता है और यह भिवानी रेलवे जंक्शन के बेहद करीब है।
विज्ञापन


देवसर चुंगी रेलवे फाटक पर भी उठी ओवरब्रिज की मांग
शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए देवसर चुंगी जोगीवाला मंदिर के समीप ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी उठ रही है। पीडब्ल्यूडी इस पुल की पैमाइश कई साल पहले कर चुका है लेकिन मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में है। शहर में लगातार बढ़ते जाम को देखते हुए इस पुल का खाका फिर से तैयार करना संबंधित एजेंसी के लिए जरूरी हो गया है। उधर, रेलवे विभाग स्टेशन के नवीनीकरण कार्य के तहत नई वाशिंग लाइन बनाने की योजना पर भी काम कर रहा है। वाशिंग लाइन बनने के बाद इस फाटक को पूर्ण रूप से बंद करना ही एकमात्र विकल्प बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार टूट चुका है वाहनों की टक्कर से फाटक का बूम
देवसर चुंगी रेलवे फाटक अधिकांश समय बंद रहता है। ऐसे में वाहनों की टक्कर से कई बार फाटक का बूम टूट चुका है। हर बार रेलवे अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त फाटक दुरुस्त करना पड़ा। इस वजह से फाटक कई-कई घंटों तक बंद रखना पड़ता है और वाहन चालक जाम में फंसे रहते हैं।



यातायात पुलिस के कुछ कर्मचारियों को देवसर चुंगी रेलवे फाटक के आसपास स्थायी तौर पर तैनात किया गया है। यहां दिनभर फाटक बंद रहने और जाम की स्थिति बनने पर यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, इस क्षेत्र में समस्या बनी रहेगी। - सुरेश कुमार, एसएचओ, यातायात पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed