फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   There are 8,74,335 voters in the four assembly seats of Bhiwani district

Bhiwani News: जिले की चार विधानसभा में 8,74,335 मतदाता

Fri, 16 Aug 2024 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 Aug 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
There are 8,74,335 voters in the four assembly seats of Bhiwani district
जिले की चार विधानसभा में 8,74,335 मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 8,74,335 मतदाता हैं, जिनमें से 4,62,606 पुरुष और 4,11,729 महिला मतदाता हैं। जिले में 29 नए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिसके बाद अब कुल 941 पोलिंग बूथ हो गए हैं। जिले में कुल 8,359 सर्विस वोटर हैं।
इसी प्रकार से जिला में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 7,457 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें 4,959 पुरुष और 2,498 महिला मतदाता हैं। जिले में अब तक 18 से 19 वर्ष तक के 18,465 मतदाता हैं, जिनमें 12,852 पुरुष और 5,613 महिला मतदाता हैं। जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 12,477 मतदाता हैं, जिनमें 4,116 पुरुष और 8,361 महिला मतदाता हैं। जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 941 बीएलओ और 72 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

-----
सख्ती से किया जाए आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन : महावीर कौशिक
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला के आमजन से अपील है कि जिला में सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें। आचार संहिता की उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपनी ड्यूटी में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए होगा चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में विधानसभा क्षेत्र भिवानी, बवानीखेड़ा, लोहारू व तोशाम के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व आमजन से आह्वान किया है कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सख्ती से करें। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय को शहरी क्षेत्र और पंचायत विभाग को गांवों में प्रचार-प्रसार सामग्री को अतिशीघ्र हटवाएं। इसी प्रकार से उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को तुरंत प्रभाव से अपने-अपने कार्यालयों व कार्यालय परिसर में प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed