फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Then remembered-even-odd formula

फिर याद आया इवन-ऑड फार्मूला

Wed, 13 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 13 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Then remembered-even-odd formula
भिवानी। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक बार फिर इवन-ऑफ फार्मूले पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर हुई ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की बैठक में इस बारे में निर्देश दिए गए है। अब स्थानीय ट्रैफिक पुलिस अधिकारी इस बारे में विचार-विमर्श कर रहे हैं। रोहतक की तर्ज पर सिर्फ सोमवार को यह फार्मूला अपनाया जा सकता है। अब की बार की खास बात यह है कि ऑटो चालक यूनियन के पदाधिकारी भी इसका समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था से शहर वासी परेशान हैं। ट्रैफिक पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी व्यवस्था काबू नहीं आ रही है। कुछ स्टाफ की कमी भी समस्या है। अनेक प्रयास के बाद अब ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए फिर से इवन-ऑन फार्मूले पर विचार किया जा रहा है। यह फार्मूला सिर्फ ऑटो चालकों पर ही लागू किया जाएगा या कारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा, इस पर विचार चल रहा है। फार्मूला फिलहाल रोहतक की तर्ज पर शुरू करने पर विचार किया जा रहा है यानी सिर्फ सोमवार को। सोमवार को ट्रैफिक की समस्या ज्यादा रहती है।
विज्ञापन


शहर में हैं 3500 ऑटो
शहर में फिलहाल करीब साढ़े तीन हजार ऑटो दौड़ रहे है। सवारियों के चक्कर में ये ऑटो चालक जगह-जगह अपने ऑटो खड़े कर देते है। जिससे जाम लग जाता है। दूसरा ये एक लाइन में चलने की बजाए, जहां मन किया वहीं चलाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2010 में भी फेल हुआ था सिस्टम
वर्ष 2010 में भी ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऑटो के लिए ऑड-इवन सिस्टम शुरू किया गया था। इस पर घमासान हुआ। ऑटो चालकों में ईंट-पत्थर चले और मुकदमे तक दर्ज करने की नौबत आई। ऑटो चालकों के विरोध के चलते उस समय यह फार्मूला बंद कर दिया गया था। करीब सालभर पहले भी इस पर विचार-विमर्श किया गया। मगर बात सिरे नहीं चढ़ी।

रात को चलने वाले ऑटो कराए रजिस्ट्रेशन
पुलिस प्रशासन ने रात्रि के समय होने वाली अप्रिय घटनाओं, झगड़े, छीना झपटी पर अंकुश लगाने के लिए रात के समय चलने वाले ऑटो को अलग से टोकन देने का निर्णय लिया है। सभी ऑटो चालकों को निर्देश दिए गए है कि वे 31 जनवरी तक अपने कागजात दिखाकर रजिस्ट्रेशन करवा लें।

वर्जन:::
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा रहा है। ऑड-इवन के फार्मूले पर भी चंडीगढ़ में हुई बैठक में विचार-विमर्श किया गया था। इस बारे में ऑटो चालकों से बातचीत की जाएगी।

अशोक बख्शी, डीएसी हेडक्वार्टर

वर्जन:::
पुलिस प्रशासन अगर सिस्टम से इस फार्मूले को लागू करे तो ऑटो चालक उनके साथ है। सोमवार को व्यवस्था बनाने के लिए वे पूरा सहयोग करेंगे। उन्हें ऑड-इवन सिस्टम से कोई आपत्ति नहीं।
राजेंद्र सोनी, जिला प्रधान, ऑटो यूनियन

इन अभियानों की निकल चुकी है हवा
* ट्रैफिक लाइट व्यवस्था
* पीली पट्टी
* हैवी व्हीकल की एंट्री पर बैन
* शहर के बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed