{"_id":"807ed580fcc300ee0f4b6083942314cb","slug":"then-be-asked-to-take-the-ticket-to-the-conductor-slap-root-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट लेने के लिए कहा तो कंडक्टर को जड़ दिया थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट लेने के लिए कहा तो कंडक्टर को जड़ दिया थप्पड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिगावा जा रही रोडवेज बस में कंडक्टर ने युवक को टिकट लेने के लिए कहा तो युवक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर हंगामा हुआ। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार सायं करीब साढे़ छह बजे की है। ढिगावा के लिए भिवानी बस स्टैंड से बस रवाना हुई। बस रोहतक गेट से थोड़ा आगे ही चली थी कि कंडेक्टर ने बस में सवार एक युवक से टिकट लेने के लिए कहा। जिस पर युवक ने कंडक्टर को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
बाद में युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एएसआई दशरथ ने बताया कि कंडक्टर अजीत को युवक बबलू ने थप्पड़ मारा है। युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन