फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   theft, shop, rupees and things

दुकान के ताले तोड़कर गल्ले से चुराए नकदी व सामान

Fri, 08 Jan 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
theft, shop, rupees and things
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रतेरा में एक दुकान के ताले चटकाकर गल्ले से 20 हजार की नकदी व सामान चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी का आरोप गांव के ही दो युवकों पर लगा है। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव रतेरा निवासी श्यामसुंदर ने बताया कि उसकी गांव में ही किराना की दुकान है। बुधवार शाम साढ़े आठ बजे गांव का ही एक युवक उसकी दुकान पर आया और सामान को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी ने उसकी यहां से दुकान उठवा देने की धमकी दी। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था और कैश की दराज भी गायब थी। जिसके अंदर 20 हजार रुपये की नकदी थी। उसकी दुकान से सामान भी चोरी किया गया था। पड़ोसी ने बताया कि उसकी दुकान के आसपास रात को दो युवक घूम रहे थे। पुलिस ने दुकानदार श्यामसुंदर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed