फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   theft, purse, deelar, police

किराना दुकान पर तगादा के लिए आए डीलर की जेब से चुराया पर्स

Sun, 28 Feb 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
theft, purse, deelar, police
भिवानी। शहर के फैंसी चौक पर दिनदहाड़े एक किराना दुकानदार से तगादा करने पहुंचे डीलर की जेब से पर्स चोरी हो गई। वारदात तीन नाबालिग लड़कों ने की। वहीं पूरी घटना किराना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डीलर के पास नकदी से भरा बैग हाथ में था, जो सुरक्षित बच गया। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी।
विज्ञापन

किराना दुकान पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जैन चौक क्षेत्र में सामान सप्लाई करने वाला डीलर पहुुंचा था। डीलर दुकान के आगे लगे बेंच पर बैठ गया और दुकानदार से पैसों के हिसाब किताब में व्यस्त हो गया। दुकानदार से पैसे लेकर वह गिनने के बाद अपने बैग में डालने लगा। इसी दौरान दुकान पर पहुंचे तीन नाबालिग लड़कों में एक ने उसकी जेब तराश दी। डीलर के पर्स में करीब 12 हजार की नकदी व जरूरी कागजात बताए जा रहे हैं। जब दुकानदार चलने लगा तो उसने अपना पर्स संभाला जो गायब मिला। इसके बाद दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो तीन संदिग्ध लड़कों के चेहरे कैमरे में दिखे। कैमरे में दो नाबालिग लड़के तो साफ दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीसरा आंशिक रूप से आ पाया। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस थाना के जांच अधिकारी विजय ने दुकान पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली और दुकानदार के बयान दर्ज कर इस संबंध में पर्स चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed