फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Theft of cash and gold jewelery by breaking the locks of a locked house

Bhiwani News: बंद मकान के ताले चटकाकर नकदी व सोने के गहने चोरी

Mon, 15 Jan 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash and gold jewelery by breaking the locks of a locked house
मुंढाल। कस्बा मुंढाल खुर्द के एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर हजारों रुपयों की नकदी सहित सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुंढाल खुर्द निवासी राजेश ने बताया कि अपने घर से चार दिन पहले बाहर गया था। उसकी पत्नी और बच्चे भी अपने मायके गए हुए थे। रविवार को सुबह 11 बजे उसकी ताई प्रेम ने फोन कर उसे बताया कि उसके घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद वह घर वापस पहुंचा। उसने देखा कि मैन गेट का ताला टूटा हुआ है। मकान के अंदर खिड़की की ग्रिल उखाड़कर चोर कमरे के अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़ उसके अंदर रखा सामान पर हाथ साफ कर डाला। राजेश ने बताया कि चोर अलमारी के अंदर से तीन सोने की अंगूठी, एक मंगल सूत्र, 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मुंढाल कलां पुलिस चौकी की टीम ने मौके का मुआयना किया और इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed