फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   theft in temples, theif caught in cctv, police case file

दो मंदिरों में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Thu, 13 May 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
theft in temples, theif caught in cctv, police case file
भिवानी। लॉकडाउन में अब बंद पड़े मंदिर चोरों के निशाने पर आ गए हैं। ताजा मामला शहर के दो मंदिरों में दानपात्र से नकदी व भगवान को चढ़ाए आभूषण चोरी का आया है। दोनों ही जगहों पर चोर दानपात्रों से नकदी उड़ा ले गए। एक मंदिर में संदिग्ध चोर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। वहीं वीरवार सुबह कूड़े के ढेर में खाली पड़े दानपात्र भी पुलिस को मिले हैं। सिटी पुलिस ने इस संबंध में पुजारी की शिकायत पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे चोर की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहर की कृपाराम गली हालु मोहल्ला क्षेत्र के समीप जीण माता मंदिर में वीरवार सुबह चार बजकर 22 मिनट पर एक चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसा। चोर ने मंदिर के अंदर रखे तीन दानपात्रों पर हाथ साफ कर डाला। मंदिर के पुजारी बनवारीलाल ने बताया कि वह मंदिर में कई सालों से बतौर पुजारी यहां काम कर रहा है। मंदिर में जीण माता के अलावा भगवान शिव व भैरों का मंदिर भी है, जिनके आगे दानपात्र रखे हुए हैं। माता के दानपात्र में पिछले दो साल से दान में आई नकदी नहीं निकाली गई थी। इस दानपात्र के अंदर ही दो-दो हजार के नोटों की गड्डी भी रखी हुई थी। दानपात्र में करीब ढाई लाख रुपये की नकदी थी। इसी के साथ दानपात्र के अंदर ही माता को चढ़ावा में आए चांदी के आभूषण भी रखे हुए थे, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। पुजारी ने बताया कि वह शाम को पूजा के बाद मंदिर के बाहर ताला बंद कर घर चला गया था। लेकिन अल सुबह जब पूजा के लिए पहुंचा तो बाहर का ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के अंदर रखे दानपात्र गायब थे। सीसीटीवी जांचने पर पता चला कि एक युवक अंदर घुसा और थोड़ी देर के अंदर ही एक-एक कर तीन दानपात्र समेटकर चला गया। बनवारीलाल ने बताया कि सुबह लोगों को मंदिर से करीब 200 मीटर दूर कचरे के ढेर में खाली दानपात्र पड़े हुए मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी। सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया वहीं सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ कन्हीराम अस्पताल के समीप सोरेवाले मंदिर में भी बुधवार रात को चोरी हो गई। चोर मंदिर के अंदर रखे दानपात्र को उठाकर ले गए। मंदिर के पुजारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मंदिर के दानपात्र में करीब चार से पांच हजार रुपये की दान में आई नकदी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने यहां पर हुई चोरी की शिकायत पर भी चोरी का केस दर्ज किया है। एक ही रात में दो मंदिरों के अंदर हुई चोरी की वारदातों ने एक बार फिर से लॉकडाउन के दौरान शहर की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस रात को भी गश्त पर रहती है, मगर बावजूद इसके चोर वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
मंदिर में चोरी के मामले आए हैं। जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देने वाले युवक को जल्द ही काबू कर चोरी का माल बरामद किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर संदीप, एसएचओ शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed