फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The youth was brutally assaulted, Rohtak referred

बाइक से जा रहे युवक को डंडा मारकर गिराया, फिर बेहरमी से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The youth was brutally assaulted, Rohtak referred
खाडी मोहल्ला निवासी दीपक को डंडो से पीटते हमलावर। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्थानीय खाडी मोहल्ला में वीरवार को दो युवकों ने एक बाइक सवार को डंडा मारकर गिरा दिया। गिरने के बाद भी दोनों ने उसको बहुत बेरहमी से पीटा। युवक की हालत अधमरा होने के बाद युवक उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत होने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है, मगर अभी तक उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खाड़ी मोहल्ला निवासी दीपक बाइक पर सवार होकर गली से गुजर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उस पर मोटे डंडे से हमला कर दिया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर गई। गिरने के बाद दो युवकों ने उसके सिर और पैर पर डंडे से मारना शुरू कर दिया। एक युवक लगातार उसके पैर पर ही वार कर रहा था। ऐसा लग रहा था मानो वो दीपक का पैर तोड़ना चाहता हो। वार इतने ताकतवर थे कि वो मोटा डंडा ही टूट गया। दीपक को अधमरी हालत में छोड़कर दोनों युवक वहां से भाग गए। मौके पर जमा भीड़ ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा
युवक के बयान दर्ज करने के लिए नागरिक अस्पताल गए थे, मगर वह बयान नहीं दे पाया है। सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप शर्मा, प्रभारी, सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed