फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The youth gave the message of voting through a street play

Bhiwani News: रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने नुक्कड़ नाटक कर दिया मतदान करने का संदेश

Wed, 02 Oct 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 02 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
The youth gave the message of voting through a street play
घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय  में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीसी ह
भिवानी। रेलवे स्टेशन पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से नुक्कड़ नाटक के माध्यम मतदान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रेलवे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सहयोग कर वोट करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

युवाओं ने नाटक में विभिन्न पात्रों के माध्यम से दिखाया कि कैसे वोट न डालने से देश की प्रगति प्रभावित हो सकती है और अपने अधिकारों का सही उपयोग न करने से गलत प्रतिनिधियों का चयन हो सकता है। मतदान करने का अधिकार देश की प्रगति का आधार है और हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग जिम्मेदारी से करना चाहिए। कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं ने पांच अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन




इसके साथ ही युवाओं ने स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। थाना प्रभारी नीतू बैरागी ने रेलवे की सुविधाओं व सुरक्षा बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर निगरानी, चेकिंग और पेट्रोलिंग के साथ नागरिकों को सुरक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय उच्च विद्यालय घुसकानी में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

भिवानी। गांव घुसकानी स्थित शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसे अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने झंडी दिखा रवाना किया। इस दौरान विद्यालय में मतदाता सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापक कृष्ण कुमार ने की तथा मंच का संचालन प्रवक्ता विकास शर्मा की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एपीआरओ चुनाव कानूनगो सतीश शर्मा, सरपंच सुनीता देवी व सरपंच प्रतिनिधि संदीप दलाल ने शिरकत की। जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता बैनर लेते हुए विभिन्न गलियों का भ्रमण किया तथा सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र हो तभी महान-सब करे जब मतदान, हमारा गौरव हमारी शान-आओ करें मतदान के नारों के साथ शत प्रतिशत मतदान का संदेश भी दिया।



जागरूकता रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को प्रेरित किया। इस मौके पर पीटीआई विनोद पिंकू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने व सही निर्णय लेकर बेहतर नेतृत्व का चुनाव करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना ही इस रैली का उद्देश्य रहा। इस अवसर पर मुकेश सांगवान, अनिल शर्मा, सुरेंद्र सिंह, प्रवेश कुमारी, बबीता देवी, विजेंद्र, नवीन ढांडा, महिपाल सिंह, सतीश तिगड़ाना, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।

घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय  में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीसी ह

घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय  में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीसी ह

घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय  में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीसी ह

घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय  में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीसी ह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed