फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The young man who came to meet his girlfriend was killed by feeding her poisonous substance

Bhiwani News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा, जबरन जहर खिलाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to meet his girlfriend was killed by feeding her poisonous substance
मृतक अशीष का फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बहल क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए युवक की पिटाई कर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हत्या का आरोप लड़की के परिवार के सदस्यों पर लगा है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के एक नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिले के जड़वा निवासी युवक आशीष (20) 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में था। युवक के परिजनों ने बताया कि बहल क्षेत्र के गांव निवासी एक लड़की से उसकी जान पहचान थी। लड़की की बुआ महेंद्रगढ़ जिले के गांव श्यामपुरा में रहती हैं, जहां युवक का भी आना जाना था। उसके पास लड़की का मैसेज आया। इसके बाद, आशीष रविवार शाम को बाइक से घर से लड़की से मिलने चला गया। वह प्रेमिका के गांव पहुंचा। यहां पर लड़की के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले बहल ले जाया गया, जिसके बाद नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया। परिजनों को इस संबंध में सूचना मिली तो वे अस्पताल पहुंचे, जहां युवक ने उन्हें ये सारी बातें बताई थी। रविवार रात को उपचार के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक युवक के पिता ने उसके बेटे की हत्या का लड़की पक्ष के छह लोगों पर आरोप लगाया है। वहीं, मामले की शिकायत भी बहल पुलिस को दी। बहल पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद भिवानी के नागरिक अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। गांव जड़वा निवासी इंद्र सिंह ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, उसने बड़ी बेटी की शादी की हुई है, जबकि छोटा इकलौता बेटा आशीष था, जो अभी 12वीं पास करने के बाद फिलहाल रोजगार की तलाश में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक के पिता गांव जड़वा निवासी इंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
-एसआई राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी बहल पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed